लखनऊ में एटीएस की बड़ी कार्रवाई, चार संदिग्ध आतंकियों का रिमांड शुरू
Major ATS Operation in Lucknow
लखनऊ। Major ATS Operation in Lucknow, आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) ने लखनऊ से गिरफ्तार किए गए आतंकी साकिब, अरबाब, लोकेश व विकास का चार दिनों का रिमांड हासिल किया है। इनकी रिमांड अवधि गुरुवार से शुरू होगी। चारों आतंकियों को पिछली दो अप्रैल को लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया गया था। पाकिस्तानी हैंडलर्स के इशारे पर चारों आतंकी आग लगाकर राज्य में दहशत फैलाने की कोशिश कर रहे थे।
दूसरी तरफ एटीएस ने गौतमबुद्ध नगर से पिछली 23 अप्रैल को गिरफ्तार किए गए संदिग्ध आतंकी तुषार चौहान उर्फ हिजबुल्ला खान व समीर खान लोगों को कान्फ्रेंस काल से धमकी देने के मामले की जांच भी शुरू कर दी है। एटीएस के सूत्रों के अनुसार दोनों आरोपितों ने कान्फ्रेंस काल पर कई लोगों को जान से मारने की धमकी दी थी।
इस कॉन्फ्रेंस कॉल पर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई और पाकिस्तानी गैंगेस्टर शहजाद भट्टी के एजेंट भी जुड़े होते थे। एटीएस को इनके पास से बरामद मोबाइल फोन से कई कॉन्फ्रेंस कॉल की रिकॉर्डिंग मिली है। एटीएस ने अभी इसका राजफाश नहीं किया है कि आरोपितों ने कान्फ्रेंस काल पर किन लोगों को धमकी दी है।
वहीं एटीएस की टीमें इनके द्वारा स्लीपर सेल के लिए तैयार किए गए 20 से ज्यादा युवकों की तलाश कर रही है। इनकी पहचान के लिए दोनों आरोपितों को रिमांड पर लेने के लिए एटीएस ने अदालत में अर्जी में लगाई है। कल अर्जी पर सुनवाई होगी।