सिवान में बड़ी कार्रवाई: आरजेडी विधायक ओसामा शहाब के ठिकानों पर पुलिस छापेमारी
Major action in Siwan: Police raids RJD MLA
सिवान। सिवान से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। पूर्व सांसद मो शहाबुद्दीन के बेटे और रघुनाथपुर विधानसभा के राजद विधायक ओसामा शहाब के घर पर सोमवार सुबह पुलिस ने रेड की है।
नवलपुर स्थित विधायक के आवास और हुसैनगंज थाना क्षेत्र के प्रतापपुर उनके पैतृक आवास पर डीआईजी निलेश कुमार के नेतृत्व में छापेमारी हो रही है।
एसपी पूरन कुमार झा के साथ मुफस्सिल और नगर थाने की पुलिस के साथ छापेमारी की जा रही है। वहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

(छापेमारी के लिए पहुंचे पुलिस अधिकारी।)
कोर्ट ने खारिज कर दी थी जमानत याचिका
ओसामा पर चिकित्सक की जमीन पर जबरन कब्जा करने, चिकित्सक के कर्मियों सांग मारपीट करने धमकाने आदि से जुड़ा मामला महादेवा थाना में दर्ज है।
उक्त मामले में जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने ओसामा की जमानत अर्जी खारिज कर दी थी इसके बाद ओसामा भूमिगत हैं। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की है।
डीआईजी ने बताया कि डॉक्टर की जमीन पर रंगदारी से कब्जा करने का एक मामला था। एफआईआर दर्ज होने के बाद जांच शुरू की गई।

दो जगहों पर की जा रही छापेमारी
इसमें कई साक्ष्य मिले। आरोपितों में विधायक भी हैं। काेर्ट से वारंट मिलने के बाद छापेमारी की जा रही है। छापेमारी दो जगहों पर की जा रही है। एक शहर में और दूसरा विधायक के पैतृक आवास पर।
छापेमारी में क्या मिला, इसपर डीआईजी ने कहा कि अभी अनुसंधान चल रहा है। उचित समय पर इसकी जानकारी साझा की जाएगी।
फिलहाल मामले में किसी की गिरफ्तारी की खबर नहीं है। चर्चा की माने तो ओसामा के पिता दिवंगत शहाबुद्दीन के पिता की पांच वीं पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में भी सादे लिबास में पुलिस तैनात थी लेकिन ओसामा कार्यक्रम में नहीं पहुंचे।

