Maithili Thakur Result: मशहूर गायिका मैथिली ठाकुर की बिहार चुनाव में जीत; 25 की उम्र में पहली बार विधायक
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

मशहूर गायिका मैथिली ठाकुर की बिहार चुनाव में जीत; 25 की उम्र में पहली बार विधायक निर्वाचित, जीतने के बाद यह पहला बयान

Maithili Thakur Alinagar Chunav Result 2025 Breaking News

Maithili Thakur Alinagar Chunav Result 2025 Breaking News

Maithili Thakur Chunav Result: बिहार में अलीनगर विधानसभा की हॉट सीट पर बीजेपी उम्मीदवार और मशहूर लोक गायिका मैथिली ठाकुर (25 साल) ने जीत हासिल कर ली है। मैथिली ने इस सीट पर आरजेडी उम्मीदवार बिनोद मिश्रा को 10 हजार प्लस वोटों के अंतर से हराया है। मैथिली ठाकुर की वजह से अलीनगर की सीट लगातार काफी चर्चा में बनी हुई थी। मैथिली पहली बार विधायक निर्वाचित हुई हैं। वहीं इस जीत के बाद मैथिली ठाकुर की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है।

मैथिली ठाकुर ने कहा कि लोगों ने उन्हें जो अपना आशीर्वाद दिया है उसके लिए वह उनकी आभारी हैं। साथ ही वह अपने पार्टी नेतृत्व का धन्यवाद करती हैं जिसने उन्हें यहां तक पहुंचने का मौका दिया। मैथिली ने कहा कि अब तो उनकी असली लड़ाई शुरू होगी क्योंकि लोगों ने उनपर भरोसा जताया है और उस भरोसे को लेकर उन्हें अगले 5 साल काम करना है, वह यह तय करेंगी कि लोगों की कैसे सेवा की जाए और अपने आप को कैसे साबित किया जाए।

मैथिली का कहना है कि यह जीत उनके लिये एक सपने जैसी है और लोगों को उनसे बहुत उम्मीदें हैं। वह अपने विधानसभा क्षेत्र में लोगों को बेटी की तरह सेवा करेंगी। मैथिली ने यह भी कहा भले ही विधायक के रूप में यह उनका पहला कार्यकाल होगा लेकिन वह अपने क्षेत्र के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देंगी। वह यह देखेंगी कि किस तरह से पार्टी की तरफ से जो मेनिफेस्टो जारी किया गया है, वो काम लोगों तक पहुंचे। कई बार योजनाएं लोगों तक किसी कारणवश नहीं पहुंच पाती हैं। ऐसे में तमाम योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने का काम किया जाएगा।

25 की उम्र में विधायक बन बिहार चुनाव में छाईं मैथिली

25 जुलाई, 2000 को जन्मी मैथिली ठाकुर बिहार के मधुबनी जिले के बेनीपट्टी की रहने वाली हैं। 25 की उम्र में विधायक निर्वाचित होकर मैथिली सुर्खियों में हैं और बिहार चुनाव में छाईं हुईं हैं। इतनी कम उम्र में वह राजनीति के इस मुकाम पर जा पहुंची हैं। जिसकी खूब चर्चा हो रही है। हालांकि वह जब से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल हुईं हैं, वह सुर्खियों में ही रहीं हैं। बीजेपी में शामिल होने के बाद उनके बयानों के चलते भी उनकी चर्चा होती रही है और विवाद भी छिड़ा।

देश-विदेश में पहचान

बीजेपी में आने और विधायक निर्वाचित होने से पहले मैथिली ठाकुर एक प्रसिद्ध लोक गायिका हैं। देश-विदेश में उनकी काफी पहचान है। उन्होंने भारतीय शास्त्रीय संगीत और लोक गीत में प्रशिक्षण प्राप्त किया है। मैथिली हिंदी, मैथिली, भोजपुरी, अवधी भाषाओं में पारंपरिक गायन करती हैं और अब तक उन्होंने कई गाने और भजन गाये हैं जो काफी पसंद किए गए। मैथिली ठाकुर के देश में स्टेज शो होते हैं जहां वह लोक गायन करती हैं। इसके अलावा बॉलीवुड गाने भी वह गाती हैं। प्रधानमंत्री मोदी खुद मैथिली ठाकुर के लोक गीतों के बड़े फैन हैं और उन्हें शेयर करते हैं।