तमिलनाडु से मुख्य आरोपी गिरफ्तार; यूपी ATS को मिले 'आतंकी कनेक्शन' के पुख्ता सबूत
Main Accused Arrested in Tamil Nadu
नोएडा। Main Accused Arrested in Tamil Nadu, नोएडा में वेतन वृद्धि को लेकर 13 अप्रैल को हुई हिंसा में शामिल फरार आरोपी आदित्य आनंद को नोएडा पुलिस ने शनिवार को तमिलनाडु से गिरफ्तार कर लिया।
बताया गया कि उसके दिल्ली में छिपे होने की आशंका जताई जा रही थी। पुलिस की पांच टीमें आरोपी की तलाश कर रही थी।
यूपी एटीएस को सीधा आतंकी कनेक्शन मिला
नोएडा हिंसा के मामले में यूपी एटीएस को सीधा आतंकी कनेक्शन मिला है। गुरुवार को जांच के लिए नोएडा पहुंची एटीएस टीम को पता चला कि हिंसा भड़काने के आरोपी दोनों एक्स अकाउंट्स के संचालकों ने दो सप्ताह पहले लखनऊ से गिरफ्तार आतंकियों के हैंडलर्स से सोशल कॉल के जरिये कई बार बात की है।
कई लोगों के मरने की झूठी सूचना भी फैलाई
अनुषी तिवारी प्राउड इंडियन नबी और मीर इलयास आइएनसी नाम के दोनों एक्स अकाउंट से 13 व 14 अप्रैल को पोस्ट की गई थीं, जिनमें नोएडा हिंसा में कई लोगों के मरने की झूठी सूचना भी फैलाई गई थी। गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने हिंसा मामले की जांच में इन एक्स अकाउंट को पकड़ा था।
सूत्रों के अनुसार, एटीएस का मानना है कि लखनऊ से गिरफ्तार आतंकियों के फोन से मिले आगजनी के वीडियो के पैटर्न पर ही नोएडा में आगजनी की गई थी।