महाराष्ट्र के नासिक में बड़ा दर्दनाक हादसा; कुएं में कार गिरने से एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत, एक इवेंट अटेंड करने आए थे
Maharashtra Nashik horrific accident 9 Deaths same family
Nashik Horrific Accident: महाराष्ट्र के नासिक जिले में बीती रात एक बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां डिंडोरी इलाके में एक एसयूवी कार अचानक अनियंत्रित होकर कुएं में जा गिरी। हादसा इतना भयानक रहा की कार में सवार 9 लोगों की मौत हो गई। मरने वाले सभी 9 लोग एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। इस हादसे के बाद हाहाकार मच गया है। यह बड़ी त्रासदी है।
ड्राइवर ने कंट्रोल खोया
मिली जानकारी के अनुसार, हादसे का शिकार हुए सभी लोग एक इवेंट अटेंड करने आए हुए थे। उन्हें नहीं पता था कुछ ही देर में उनकी खुशियां मातम में तब्दील हो जाएंगी। बताया जाता है कि इवेंट में शामिल होने के बाद घर लौटते समय रास्ते में ड्राइवर ने अचानक कार का कंट्रोल खोया और जिसके बाद कार अनियंत्रित होकर कुएं में गिर गई। जिसके बाद आसपास के लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी।
पुलिस जांच में जुटी
इधर हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से राहत-बचाव कार्य शुरू किया। आनन-फानन में लोगों को कुएं से बाहर निकालने की जद्दोजहद की गई, ताकि लोगों की जान बचाई जा सके। लेकिन अफसोस की उन्हें बचाया नहीं जा सका। डिंडोरी पुलिस ने केस दर्ज कर सभी शव अपने कब्जे में ले लिए हैं और जांच शुरू कर दी है और आगामी कार्रवाई की जा रही है।