Maharana Pratap Statue Unveiled

अंबाला सदर बाजार में लगी महाराणा प्रताप की प्रतिमा, अनावरण के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं संग झूमे EO

undefined

Maharana Pratap Statue Unveiled

अंबाला छावनी के सदर बाजार में शनिवार को महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापित की गई। प्रतिमा का अनावरण हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, भाजपा कार्यकर्ता और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम का आयोजन नगर परिषद की ओर से किया गया, जिसकी देखरेख नगर पालिका के ईओ देवेंद्र नरवाल ने की। अनावरण समारोह के दौरान महाराणा प्रताप के साहस और वीरता को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

कार्यक्रम के सफल समापन के बाद माहौल पूरी तरह उत्सवमय हो गया। ढोल-नगाड़ों की थाप पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। इस दौरान नगर परिषद के ईओ देवेंद्र नरवाल भी कार्यकर्ताओं के साथ डांस करते नजर आए। उनका यह अंदाज मौके पर मौजूद लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया।

कार्यक्रम के दौरान लोगों ने महाराणा प्रताप के सम्मान में जयकारे लगाए और आयोजन को ऐतिहासिक बताया।