महाराजा अग्रसेन सेवा सदन ट्रस्ट ने बच्चों को वितरित की नोटबुक

महाराजा अग्रसेन सेवा सदन ट्रस्ट ने बच्चों को वितरित की नोटबुक

Maharaja Agrasen Seva Sadan Trust

Maharaja Agrasen Seva Sadan Trust

Maharaja Agrasen Seva Sadan Trust: महाराजा अग्रसेन सेवा सदन ट्रस्ट द्वारा माता धनपति देवी चैरिटेबल ट्रस्ट में बच्चों को नोटबुक वितरित की गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में गौ ग्रास सेवा समिति की अध्यक्ष मीरा बंसल उपस्थित रहीं।
मीरा बंसल ने अपने संबोधन में कहा कि जन सेवा ही नारायण सेवा है तथा छात्र-छात्राओं को उचित शिक्षा उपलब्ध करवाना पूरे समाज का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के माध्यम से ही बच्चों का उज्ज्वल भविष्य बनाया जा सकता है।
इस अवसर पर माता धनपति देवी चैरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन हरिप्रकाश गुप्ता, मानव सेवा संघ की संयोजक गोविंदराम सिंगल, ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेश गोयल, सुशील गुप्ता एवं मंजू गर्ग ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम में राजेंद्र गोयल, गणपत राय गोयल, प्रेम गर्ग एवं पुनीत गुप्ता ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।