"महामाया श्रीबाला सुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर: 15 दिवसीय नवरात्र मेले में 5.5 लाख श्रद्धालु, चढ़ावे और साधनों से 3 करोड़ की कमाई"

"महामाया श्रीबाला सुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर: 15 दिवसीय नवरात्र मेले में 5.5 लाख श्रद्धालु, चढ़ावे और साधनों से 3 करोड़ की कमाई"

Mahamaya Shri Bala Sundari Temple

Mahamaya Shri Bala Sundari Temple

नाहन (सिरमौर)। Mahamaya Shri Bala Sundari Temple, उत्तर भारत के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल महामाया श्रीबाला सुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर में आयोजित हुए 15 दिवसीय चैत्र नवरात्र मेले में 5.50 लाख श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस दौरान श्रद्धालुओं ने माता को दो करोड़ से अधिक की नगदी, सोना, चांदी तथा विक्टोरिया कॉइन भी अर्पित किए। इसके साथ ही मंदिर न्यास ने दुकानदारों को आबंटित किए गए प्लाट, बोटिंग तथा अन्य साधनों से करीब एक करोड़ रुपए की आमदनी की।

कुल मिलाकर 15 दिवसीय चैत्र नवरात्र मेले में मंदिर का चढ़ावा, बोटिंग, प्लाट व अन्य साधनों से 3 करोड़ रुपए की आमदनी हुई। मंदिर न्यास के संयुक्त आयुक्त एवं एसडीएम नाहन राजीव संख्यान ने बताया कि 15 दिनों के चित्र नवरात्र मेले में साढे 5 लाख श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए। 15 दिनों में मंदिर न्यास को चढ़ावे, बोटिंग, प्लाट व अन्य साधनों से 3 करोड़ रुपए की आमदनी हुई है।

श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मेले को अगले दो दिनों के लिए एक्सटेंड किया जा रहा है। ताकि उत्तर प्रदेश, हरियाणा, उत्तराखंड, पंजाब, दिल्ली व चंडीगढ़ से लगातार आ रहे श्रद्धालु माता के दर्शनों के बाद मेले का आनंद ले सकें। इसके साथ-साथ सिरमौर संस्कृति संग्रहालय तथा शिव मंदिर परिसर में बोटिंग का नया प्रयास भी श्रद्धालुओं के बीच काफी लोकप्रिय रहा।

शिव मंदिर परिसर में शिवगोरा की महाआरती में भी श्रद्धालुओं ने आनंद लिया। 15 दिनों से चैत्र नवरात्र मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग व भंडारे की उचित व्यवस्था मंदिर न्यास की ओर से रही।