मेरठ में 3 मार्च को चंद्रग्रहण, मंदिरों के कपाट रहेंगे बंद

मेरठ में 3 मार्च को चंद्रग्रहण, मंदिरों के कपाट रहेंगे बंद

Lunar eclipse in Meerut on March 3

Lunar eclipse in Meerut on March 3

मेरठ। तीन मार्च को चंद्रग्रहण लगेगा। यह चंद्रग्रहण दोपहर 3:20 से शाम 6:47 बजे तक रहेगा। चंद्रग्रहण लगने से नौ घंटे पहले सूतक लग जाएगा। इसलिए सभी मंदिरों के कपाट सुबह 6:30 बजे बंद कर दिए जाएंगे।

शाम को साढ़े सात बजे आरती के बाद मंदिरों के कपाट खुलेंगे। श्री बाबा औघड़नाथ शिव मंदिर समिति के अध्यक्ष सतीश कुमार सिंघल ने बताया कि इस संबंध में औघड़नाथ मंदिर में श्रद्धालुओं को सार्वजनिक सूचना के अंतर्गत बोर्ड लगा दिया गया है।

तीन मार्च की शाम को होलिका दहन

ज्योतिषाचार्य विभोर इंदूसुत ने बताया कि तीन मार्च को चंद्रग्रहण के कारण सुबह साढ़े छह बजे से पहले पूजा कर सकते हैं। इसके बाद ग्रहण का सूतक लग जाएगा। शाम को होने वाला होलिका दहन शाम 6:47 बजे के बाद ही किया जाएगा। चार जनवरी को दुल्हैंडी का पर्व (रंग) मनाया जाएगा।

फूलेरा दूज आज, श्रीराधाकृष्ण का होगा पूजन

आज फूलेरा दूज का पर्व है। यह फाल्गुन शुक्ल पक्ष की द्वितीय तिथि को मनाया जाता है। इसदिन बिना पंचांग देखे कोई भी शुभ कार्य संपन्न किया जा सकता है। इस दिन विशेष रूप से राधाकृष्ण की पूजा का विधान है।