लुधियाना की मेयर और पंजाबी गायक दलजीत दोसांझ को बम धमाके की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
Ludhiana Mayor and Punjabi singer Daljit Dosanjh receive
लुधियाना। लुधियाना की मेयर इंदरजीत कौर व पंजाबी गायक दलजीत दोसांझ के घर को बम से उडा़ने की धमकी दी गई है। निगम कमिश्नर की सरकारी मेल पर सुबह 7.28 बजे एक मेल भेजा गया है।
इसमें लिखा गया है कि बम धमाका मेयर व दलजीत दोसांझ घर ते। इसमें मेयर के घर पर 1.11 मिनट पर धमाका करने की चेतावनी दी गई है और छह जून तक दलजीत दोसांझ के घर गांव में रात 9.11 मिनट पर ब्लास्ट करने की धमकी दी गई है।
खालीस्तान नेशनल आर्मी, इंजीनियर गुरनख सिंह, रूकन शाहवाल, डाक्टर गुरनिवैर सिंह और खान रजादा का नाम लिखा गया है। इस धमकी भरी मेल आने के बाद मेयर कैंप आफिस पर सुरक्षा प्रबंध कड़े कर दिए गए है।