लखनऊ: UPSSSC ने जून 2026 तक का परीक्षा कैलेंडर किया जारी

लखनऊ: UPSSSC ने जून 2026 तक का परीक्षा कैलेंडर किया जारी

Lucknow: UPSSSC released the exam calendar

Lucknow: UPSSSC released the exam calendar

लखनऊ। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने जून 2026 तक की परीक्षाओं और साक्षात्कारों का कैलेंडर जारी कर दिया है। कलेंडर के अनुसार मार्च में अनुदेशक मैकेनिक, वायरमैन, प्लंबर और टेक्निशियन पदों का साक्षात्कार किया जाएगा।

अप्रैल में सहायक सांख्यिकी अधिकारी और अनुदेशक वेल्डर का साक्षात्कार होना है। मई में अनुदेशक फैशन, ड्रेस मेकिंग, स्वींग टेक्नोलाजी, बेसिक कास्मेटोलाजी का साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा। जून में अनुदेशक टर्नर, फिटर, मशीनिस्ट, मैकेनिक का साक्षात्कार और कनिष्ठ सहायक मुख्य परीक्षा निर्धारित की गई है।

यह है कलेंडर

  1. अनुदेशक मैकेनिक (डीजल) के पदों पर साक्षात्कार - 12 मार्च
  2. अनुदेशक वायरमैन के पदों पर साक्षात्कार - 13 मार्च
  3. अनुदेशक मैकेनिक (रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडीशनर) के पदों पर साक्षात्कार - 17 से 20 मार्च
  4. अनुदेशक प्लम्बर के पदों पर साक्षात्कार- 23 से 25 मार्च
  5. अनुदेशक टेक्नीशियन पावर इलेक्ट्रानिक सिस्टम के पदों पर साक्षात्कार - 28 मार्च
  6. कनिष्ठ सहायक सांख्यिकी अधिकारी के पदों पर साक्षात्कार - अप्रैल 2026
  7. अनुदेशक लेबर साक्षात्कार के पदों पर - अप्रैल
  8. अनुदेशक फैशन टेक्नोलाजी के पदों पर साक्षात्कार - मई
  9. अनुदेशक ड्रेस मेकिंग के पदों पर साक्षात्कार - मई
  10. अनुदेशक स्विंग टेक्नोलाजी के पदों पर साक्षात्कार - मई
  11. अनुदेशक बेसिक कास्मेटोलाजी के पदों पर साक्षात्कार मई
  12. कनिष्ठ सहायक मुख्य परीक्षा की टंकण परीक्षा - मई-जून
  13. अनुदेशक टर्नर के पदों पर साक्षात्कार - जून
  14. अनुदेशक फिटर के पदों पर साक्षात्कार - जून
  15. अनुदेशक मशीनिस्ट के पदों पर साक्षात्कार - जून
  16. अनुदेशक मैकेनिक मोटर व्हीकल साक्षात्कार - जून