लखनऊ विश्वविद्यालय: पीएच.डी प्रवेश की तिथि बढ़ी, तीन मार्च को सार्वजनिक अवकाश
Lucknow University: PhD admission date extended,
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय ने सत्र 2025-26 में रेगुलर और पार्ट टाइम पीएच.डी प्रवेश के लिए आनलाइन आवेदन की तिथि फिर बढ़ा दी है। अब आठ मार्च तक आवेदन का मौका दिया गया है। अभी तक 28 फरवरी अंतिम तिथि थी।
तीन मार्च को लवि और डिग्री कालेजों में अवकाश
शासन के आदेश पर लखनऊ विश्वविद्यालय ने परिसर एवं संबद्ध महाविद्यालयों में तीन मार्च को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इस संबंध में कुलसचिव डा. भावना मिश्रा ने शनिवार को आदेश जारी कर दिया।
प्रो. पीके गुप्ता बने लोहिया शोध पीठ के निदेशक
लखनऊ विश्वविद्यालय के समाज शास्त्र विभाग के अध्यक्ष प्रो. पीके गुप्ता को डा. राम मनोहर लोहिया शोध पीठ के दायित्वों के निर्वाहन के लिए निदेशक बनाया गया है। यह जानकारी कुलसचिव की ओर से जारी की गई।