लखनऊ: होली पर स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की बिक्री का अभियान शुरू

लखनऊ: होली पर स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की बिक्री का अभियान शुरू

Lucknow: Campaign to sell products of self-help

Lucknow: Campaign to sell products of self-help

लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (यूपीएसआरएलएम) द्वारा होली पर्व के अवसर पर स्वयं सहायता समूह की दीदियों द्वारा निर्मित उत्पादों की बिक्री को बढ़ावा देने के लिए राज्यव्यापी अभियान शुरू किया गया है।

राज्य स्तर पर पांच करोड़ रुपये के सामान की बिक्री का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए गुलाल-अबीर, पापड़, चिप्स, मिठाइयां, अगरबत्ती, हस्तशिल्प सहित विभिन्न स्थानीय उत्पादों की बिक्री को प्रोत्साहित किया जा रहा है।

मिशन निदेशक दीपा रंजन ने बताया कि अभियान के तहत स्वयं सहायता समूह की दीदियां प्राकृतिक संसाधनों से हर्बल गुलाल-अबीर तैयार कर रही हैं। इन रंगों को पलास के फूल, चुकंदर, गेंदे के फूल, पालक के रस आदि प्राकृतिक तत्वों से बनाया जा रहा है।

यह गुलाल पूरी तरह केमिकल-फ्री है। सभी जिलों में विकास भवन, कलक्ट्रेट, तहसील एवं अन्य शासकीय परिसरों में स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की प्रदर्शनी एवं बिक्री काउंटर स्थापित किए जा रहे हैं।

जिला प्रशासन, नगर निकायों एवं संबंधित विभागों के सहयोग से संस्थागत एवं सामूहिक खरीद को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। होली जैसे प्रमुख पर्व पर स्थानीय उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराना ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में प्रयास है।