LPG Supply Stable in India, 2.8 Million

भारत में एलपीजी सप्लाई सामान्य, रोज़ 28 लाख सिलेंडरों की डिलीवरी: इंडियन ऑयल

undefined

LPG Supply Stable in India, 2.8 Million

वैश्विक ऊर्जा बाजारों पर मौजूदा जियोपॉलिटिकल हालात का असर जरूर दिखाई दे रहा है, लेकिन भारत में घरेलू एलपीजी की सप्लाई पूरी तरह स्थिर और पर्याप्त बनी हुई है। Indian Oil Corporation ने पुष्टि की है कि घरेलू एलपीजी को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है और देशभर में घर-घर सिलेंडर की डिलीवरी बिना किसी रुकावट के जारी है।

रोज़ 28 लाख सिलेंडर की डिलीवरी

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार कंपनी रोजाना करीब 28 लाख एलपीजी सिलेंडरों की डिलीवरी कर रही है, जो मौजूदा परिस्थितियों से पहले के सामान्य स्तर के बराबर है। ग्राहकों को एसएमएस और आईवीआरएस जैसी डिजिटल सेवाओं के माध्यम से रिफिल बुक करने की सलाह दी गई है। वर्तमान में लगभग 87 प्रतिशत बुकिंग डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए हो रही है।

डिलीवरी प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए DAC OTP (डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड) का उपयोग किया जा रहा है, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि सिलेंडर सही उपभोक्ता तक पहुंचे।

गड़बड़ियों पर सख्त कार्रवाई

सोशल मीडिया और ग्राहकों की शिकायतों के आधार पर कुछ एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटरों की अनियमितताएं सामने आई थीं। इन पर कार्रवाई करते हुए 7,500 से अधिक निरीक्षण किए गए और 141 डिस्ट्रीब्यूटरों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इनमें से 5 डिस्ट्रीब्यूटरों को निलंबित भी किया गया है।

जमाखोरी पर सख्ती

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन और अन्य ऑयल मार्केटिंग कंपनियां राज्य सरकारों के साथ मिलकर जमाखोरी और अनियमितताओं के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही हैं। अब तक करीब 68,000 छापे मारे जा चुके हैं, 855 एफआईआर दर्ज की गई हैं और 48,000 से अधिक सिलेंडर जब्त किए गए हैं।