फिर से अटकी कांग्रेस के संगठन की सूची, अब 20 सितंबर को चंडीगढ़ में होगी डैलीगेट बैठक

फिर से अटकी कांग्रेस के संगठन की सूची, अब 20 सितंबर को चंडीगढ़ में होगी डैलीगेट बैठक

फिर से अटकी कांग्रेस के संगठन की सूची

फिर से अटकी कांग्रेस के संगठन की सूची, अब 20 सितंबर को चंडीगढ़ में होगी डैलीगेट बैठक

चंडीगढ़। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारियों की सूची फिर से खटाई में जाती दिखाई दे रही है। 19 सितंबर को होने वाली बैठक का स्थान व समय बदल दिया गया है।
हरियाणा में कांग्रेस पार्टी पिछले करीब आठ साल से बगैर संगठन के चल रही है। कुमारी सैलजा को प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाए जाने के बाद कांग्रेस में संगठन के गठन को लेकर काफी तेजी से घटनाक्रम बदल रहे हैं। इस समय प्रदेश कांग्रेस के अहम पदों पर हुड्डा गुट का कब्जा है। हुड्डा गुट के सक्रिय होने के बाद किरण चौधरी पार्टी से दूर हो चुकी हैं। हाईकमान द्वारा उनकी बेटी को कार्यकारी अध्यक्ष तो बनाया गया है लेकिन वह भी बहुत कम अवसरों पर दिखाई दी हैं। गुलाम नबी आजाद से मुलाकात के बाद हुड्डा भी विरोधी गुट के निशाने पर चल रहे हैं।
इस उठापटक के बीच कांग्रेस ने 19 सितंबर को पदाधिकारियों की सूची जारी करने का ऐलान किया था। जिसके बाद विधायक दल एवं डैलीगेट बैठक दिल्ली में बुलाई गई थी। अब इस बैठक को एक दिन के लिए स्थगित कर दिया गया है। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौधरी उदयभान ने शनिवार को बताया कि अब यह महत्वपूर्ण बैठक 20 सितंबर को चंडीगढ़ स्थित पार्टी कार्यालय में होगी। बैठक प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा की अगुवाई में होगी। चौधरी उदयभान ने बताया कि मीटिंग के एजेंडा में किसी तरह का परिवर्तन नहीं है।