हिमाचल पुलिस में छुट्टी विवाद: अदिति सिंह का चार्ज जूनियर को सौंपा गया

हिमाचल पुलिस में छुट्टी विवाद: अदिति सिंह का चार्ज जूनियर को सौंपा गया

Leave row in Himachal Police

Leave row in Himachal Police: Aditi Singh's charge

हिमाचल प्रदेश पुलिस महकमे में इन दिनों एक प्रशासनिक आदेश चर्चा का विषय बना हुआ है. मामला 2021 बैच की आईपीएस अधिकारी अदिति सिंह से जुड़ा है, जिनके बार-बार छुट्टी पर रहने के कारण उनका चार्ज एक जूनियर अधिकारी को सौंप दिया गया है. 

क्या है पूरा मामला

राज्य के पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, अदिति सिंह 8 जनवरी से 22 फरवरी के बीच कुल 25 दिनों तक अवकाश पर रहीं. इस अवधि में उनके कार्यालय के कामकाज पर असर पड़ने की बात सामने आई.
अदिति सिंह वर्तमान में स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो (एसवी&एसीबी), उत्तरी रेंज, धर्मशाला में पुलिस अधीक्षक (एसपी) के पद पर तैनात हैं. यह विभाग भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों की जांच करता है, इसलिए यहां प्रशासनिक निरंतरता बेहद अहम मानी जाती है.