यूपी के शामली में चेयरमैन की टिकट की मांग कर रहे पार्टी पदाधिकारी को सभासद की भी टिकट नहीं मिली, जहर खाया

यूपी के शामली में चेयरमैन की टिकट की मांग कर रहे पार्टी पदाधिकारी को सभासद की भी टिकट नहीं मिली, जहर खाया

UP Nikay Chunav 2023

UP Nikay Chunav 2023

शामली। UP Nikay Chunav 2023: उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव को लेकर रविवार को भाजपा ने शामली समेत कई जिलों में सभासद प्रत्याशियों की सूची(list of councilor candidates) जारी की। सूची में अपना नाम न पाकर पूर्व सभासद दीपक सैनी ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। उन्हें गंभीर हालत में मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां देर रात उनकी मौत हो गई। शामली निवासी दीपक सैनी(Shamli resident Deepak Saini) पिछली बार भाजपा के सिंबल पर सभासद निर्वाचित हुए थे। इस बार वार्ड नंबर तीन से भाजपा के सिंबल पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे।

रविवार को भाजपा ने वार्ड सभासदों की पहली सूची जारी की, जिसमें अपना नाम न पाकर दीपक सैनी निराश हो गए। उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं पदाधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन कहीं से संतोषजनक जवाब नहीं मिला। हताश होकर दीपक सैनी ने शाम के समय जहरीला पदार्थ निगल लिया, जिसके बाद वह बेहोश हो गए। हालत बिगड़ने पर स्वजन ने उन्हें शामली और फिर बाद में मेरठ ले गए।

देर रात मेरठ में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर ने बताया कि दीपक सैनी हमारे बहुत पुराने और अच्छे कार्यकर्ता थे। उसके निधन की जानकारी मिली है। उन्हें वार्ड तीन में चुनाव लड़ना था। सूची को होल्ड रखा गया था। चुनाव टिकट प्रक्रिया में कही भी किसी भी स्तर पर कोई भेदभाव नहीं हुआ है।

उप्र नगर निकाय चुनाव में मंत्री नन्दी की पत्नी का टिकट कटा (Minister Nandi's wife's ticket cut in UP municipal elections)

भाजपा ने उप्र में नगर निकाय चुनाव के पहले चरण के लिए 10 नगर निगमों के महापौर और पार्षद प्रत्याशियों के नामों की रविवार को घोषणा कर दी। इसके साथ ही पार्टी ने पहले चरण के लिए 99 नगर पालिका परिषदों के अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों की घोषणा भी कर दी।

पहले चरण के लिए सोमवार को नामांकन का आखिरी दिन है। आरक्षण यथावत रहने के बावजूद प्रयागराज की महापौर और औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता ‘नन्दी’ की पत्नी अभिलाषा गुप्ता का टिकट कट गया है। लखनऊ की महापौर संयुक्ता भाटिया को भी पार्टी ने दोबारा मौका देने से परहेज किया है।

यह पढ़ें:

तांगेवाले का बेटा कैसे बना बाहुबली, गैंगवार से राजनीति तक अतीक अहमद की पूरी कहानी

अतीक की हत्या के बाद CM योगी के पुलिस को सख्त निर्देश, कहा- "ध्यान रहे.. आम जनता को ना हो कोई परेशानी"

यूपी की सबसे बड़ी खबर: अतीक अहमद और अशरफ की हत्या, यूपी में हाई अलर्ट और धारा 144 लागू