हिमाचल में बारिश भी, बर्फबारी भी: चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे बंद, लैंडस्लाइड की घटना ने बिगाड़ दी स्थिति

हिमाचल में बारिश भी, बर्फबारी भी: चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे बंद, लैंडस्लाइड की घटना ने बिगाड़ दी स्थिति

Landslide on Chandigarh Manali National Highway

Landslide on Chandigarh Manali National Highway

Himachal News : एक तरफ जहां देश के कई मैदानी हिस्सों में बारिश हो रही रही है और लोग गर्मी से राहत पा रहे हैं तो वहीं पहाड़ी इलाकों में बारिश ने काफी हद तक परेशानी बढ़ा दी है| बतादें कि, हिमाचल के कई हिस्सों में बारिश हो रही है इसके साथ ही कुछ हिस्सों में बर्फबारी भी हो रही है| लाहौल-स्पीति इलाके में बर्फबारी देखी जा रही है| वहीं, बारिश और बर्फबारी के बीच हिमचाल से खबर यह है कि यहां लैंडस्लाइड की घटना भी हुई है|

मिली जानकारी के अनुसार, मंडी जिले में पंडोह के नजदीक चंडीगढ़ मनाली नेशनल हाईवे (Chandigarh-Manali National Highway) पर लैंडस्लाइड की घटना घटी है| लैंडस्लाइड के बाद मलबे ने हाईवे पर यातयात अवरुद्ध (Chandigarh-Manali National Highway Blocked) कर दिया| लैंडस्लाइड की घटना में जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है| हाईवे पर यातायात बहाली के प्रयास जारी हैं|

बारिश के चलते हिमाचल में अक्सर लैंडस्लाइड....

बतादें कि, पहाड़ी क्षेत्र हिमाचल में बारिश के बीच काफी चिंताजनक स्थिति पैदा हो जाती है| लैंडस्लाइड का खतरा ज्यादा बढ़ जाता है| क्योंकि, यहां सड़कें पहाड़ों के बीच से होकर गुजर रहीं हैं| ऐसे में कब, कहां, किस समय कौन सा पहाड़ दरक जाए कुछ नहीं कह सकते| अबतक हिमाचल में लैंडस्लाइड में कई लोगों की मौत हो चुकी है|