कुलदीप बिश्नोई ने जताई करनाल से लोकसभा का चुनाव लडऩे की इच्छा

कुलदीप बिश्नोई ने जताई करनाल से लोकसभा का चुनाव लडऩे की इच्छा

Kuldeep Bishnoi expressed his desire

Kuldeep Bishnoi expressed his desire

अर्थ प्रकाश/शैलेंद्र जैन
करनाल, 10 दिसंबर। Kuldeep Bishnoi expressed his desire: 
कांग्रेस में भाजपा में आए वरिष्ठ राजनेता हरियाणा में मजबूत गैर जाट राजनेता के रूप में उभर कर सामने आए हैं। उन पर भाजपा के मुख्य रणनीतिकार अमित शाह उन पर पूरा भरोसा कर रहे हैंं। उन्हें हरियाणा और राजस्थान के मामलों पर चर्चा के लिए नई दिल्ली बुलाया। उनसे गहन चिंतन और मंथन किया। 

इसी बीच वह करनाल के असंध हलके में पहुंचे। उन्होंने यहां पर कई जन सभाओं को संबोधित किया। उसके बाद करनाल पहुंच कर भाजपा नेता और कुलदीप बिश्नोई के खास पवन शाहपुर के निवास पर पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने बातों बातों में करनाल से लोकसभा चुनाव लडऩे की इच्छा जता दी। उन्होंने कहा कि उन्हें करनाल से संासद का चुनाव लडऩे से गुरेज नहीं हैं। यदि भाजपा का आलाकमान चाहेगा तो वह करनाल से चुनाव लडऩे को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि करनाल से उनका प्यार हैं। उनके पिता भी करनाल से चुनाव लड़े थे। उनको करनाल से विशेष प्यार हैं। उन्होंने कहा कि तीन राज्यों में भाजपा की जीत से पार्टी का वकर्स उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि 2024 में भजपा की सरकार केंद्र में बनेगी। 

हरियाणा में भी भाजपा की सरकार आएगी। कुलदीप विश्रोई की दावेदारी से करनाल में हल चल पैदा हो रही हैं। यहां से पिछले चुनावों में मौजूदा संासद संजय भाटिया चुनाव जीते थे। यहां पर बदलाव की स्थिति में करनाल से भाजपा के प्रदेश महामंत्री वेदपाल एडवोकेट , मेयर रेनू वाला गुप्ता, और मीडिया कोर्डीनेटर जगमोहन आनंद दावेदार हैं। ऐसी स्थिति में कुलदीप विश्रोई की अपरोक्ष दावेदारी से नए दावेदारों के अरमानों पर पानी फिर सकता हैं। इसके अलावा मौजूदा सासंद संजय भाटिया के विधानसभा का चुनाव  लडऩे की संभावना हैं। 

वह मुख्यमंत्री मनोहर लाल के बदलने जाने की संभावित स्थिति में मुख्यमंत्री की दावेदारी जताने के मूड़ में हैं। अब देखना यह है कि कुलदीप विश्रोई की दावेदारी के बाद संजय भाटिया क्या करते हैं। 

यहां उल्लेखनीय है कि 2014 में कुलदीप विश्रोई के करनाल से लोकसभा का चुनाव लडने की चर्चा जोरों पर थी। उस समय हजका के साथ भाजपा का गठबंधन था। उसके बाद भाजपा और हजका का गठबंधन टूट गया। उसके बाद अब कुछ माह पहले कुलदीप ने कांग्रेस का दामन थामा।

यह पढ़ें:

मंत्री कंवर पाल पूरी तरह स्वस्थ्य डॉ. बीएस गाबा ने की पुष्टिï-डीसी कैप्टन मनोज कुमार

विधायकों में एक ही परिवार के अंदर जब कईयों को पेंशन मिलती है तो पत्रकारों के एक ही परिवार में अलग अलग सदस्यों को क्यों नही--एम डब्ल्यु बी

हरियाणा के शिक्षा मंत्री की अचानक तबीयत बिगड़ी; कार्यक्रम के बीच से आनन-फानन में अस्पताल ले जाए गए कंवरपाल गुर्जर, ICU में एडमिट