Know Janmashtami 2023 Exact Date and Shubh Muhurat

साल 2023 में कृष्ण जन्माष्टमी कब है, क्या आपको जाननी सही तारीख़ ? तो जरूर पढ़े ये लेख 

Know Janmashtami 2023 Exact Date and Shubh Muhurat

Know Janmashtami 2023 Exact Date and Shubh Muhurat

Janmashtami 2023 Date: हिंदू कैलेंडर के अनुसार, वर्ष 2023 अधिकमास या मल मास है। इसके चलते इस साल आने वाले ज्यादातर त्योहार दो दिन ही मनाए जाएंगे। सावन दो महीने तक चला, राखी का त्योहार भी दो दिन मनाया गया और आने वाली जन्माष्टमी का त्योहार भी दो दिन 6 और 7 सितंबर को मनाया जाएगा। मान्यता है कि जन्माष्टमी का व्रत करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं और संतान सुख की भी प्राप्ति होती है। आइये जानते हैं इसके पीछे का कारण। 

क्या है इस त्योहार को लेकर कहानी
इस त्योहार को लेकर कहानी है क भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था। इस दिन भक्त व्रत रखकर भगवान कृष्ण के जन्म के बाद रात 12 बजे पूजा-अर्चना करते हैं। इस दिन को लड्डू गोपाल के जन्मदिन के रुप में भी मनाया जाता है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, भगवान श्री कृष्ण का जन्म उत्सव जन्माष्टमी भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी को मनाया जाता है। यह त्यौहार हर साल अगस्त या सितंबर महीने में आता है। इस वर्ष अधिक मास लगने के कारण यह दो दिन मनाया जाएगा। इस वर्ष जन्म अष्टमी पर रोहिणी नक्षत्र और अष्टमी तिथि एक साथ आ रही हैं। ऐसा माना जाता है कि भगवान कृष्ण का जन्म इसी नक्षत्र में हुआ था।

इस बार अष्टमी तिथि 6 सितंबर 2023 को दोपहर 3:37 बजे शुरू होगी और 7 सितंबर को शाम 4:14 बजे समाप्त होगी। इसलिए भक्त दोनों दिन जन्माष्टमी मना सकते हैं। वहीं, रोहिणी नछत्र 6 सितंबर को जन्माष्टमी के दिन सुबह 9:20 बजे शुरू होगा और अगले दिन 7 सितंबर को सुबह 7:25 बजे समाप्त होगा। गृहस्थ लोगों के लिए 6 सितंबर 2023 को जन्माष्टमी व्रत रखना शुभ रहेगा। वैष्णव संप्रदाय को मानने वाले लोग 7 सितंबर 2023 को कान्हा का जन्मोत्सव मनाएंगे।