Know Here Bottle Gourd Juice Benefits 

Bottle Gourd Juice Benefits: लौकी का जूस है किडनी के मरीज के लिए बेहतरीन औषधि, जानें फायदे

Know Here Bottle Gourd Juice Benefits 

Know Here Bottle Gourd Juice Benefits 

Bottle Gourd Juice Benefits: हर फल व् सब्जी में काफी गुण पाए जाते है है और चाहे इसे खाएं या इनका जूस बनाकर पिएं, दोनों ही शरीर के लिए काफी फायदेमंद माने गए है। अब जो लोग किडनी एक रोग से परेशान होते है, उनके लिए लौकी का जूस उपयोगी साबित हो सकता है। आपको ये बतादें कि लौकी के जूस के अंदर कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं जो किडनी को स्वस्थ बनाए रखने में उपयोगी हैं। ऐसे में लौकी के जूस के फायदे के बारे में पता होना जरूरी है। आज हम आपको बताएंगे कि लौकी के जूस के सेवन से सेहत को क्या-क्या फायदे हो सकते हैं। चलिए पढ़ते हैं आगे…

Bottle Gourd & Mint Vegetable Juice Recipe- Lauki Juice by Archana's Kitchen

लौकी के जूस के फायदे
1. यदि नियमित रूप से लौकी के जूस का सेवन किया जाए तो शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकाला जा सकता है। लौकी का जूस शरीर को डिटॉक्स करने में उपयोगी साबित हो सकता है। 
2. लौकी के जूस के सेवन से पाचन तंत्र को भी मजबूत किया जा सकता है। यह व्यक्ति को कब्ज, गैस, एसिडिटी आदि समस्याओं से दूर रखने में उपयोगी साबित हो सकता है। 
3. यदि लौकी का जूस नियमित रूप से पिया जाए तो बता दें कि इसके अंदर पाए जाने वाला फाइबर पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में उपयोगी है।
4. जिन लोगों को किडनी से संबंधित समस्याएं हैं वे लौकी का जूस पी सकते हैं। बतादें कि लौकी के जूस के सेवन से किडनी की हेल्थ पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। 
5. जिन लोगों को पथरी होती है उन लोगों को बता दें कि यदि वे लौकी के जूस का सेवन करते हैं तो पथरी की समस्या से भी राहत मिल सकती है। 
6. डायबिटीज के मरीज भी लौकी के सेवन से किडनी को स्वस्थ रख सकते हैं। आप अपनी डाइट में लौकी को सब्जी के रूप में, लौकी के जूस के रूप में, लौकी के रायते के रूप में जोड सकते हैं।