किरोड़ी लाल मीणा का 'मूंछ अवतार': जनता की बात को 'मूंछ का सवाल' बनाने के लिए बदला अपना लुक
Kirodi Lal Meena's 'Moustache Avatar'
Kirodi Lal Meena's 'Moustache Avatar', किरोड़ी लाल मीणा के जयपुर आवास पर कनिष्ठ तकनीकी सहायकों (JTA) का प्रदर्शन जारी है. कर्मचारियों ने किरोड़ी लाल मीणा के आवास को प्रदर्शन स्थल बना दिया है. वहीं किरोड़ी लाल मीणा प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों को न्याय का भरोसा दिया है. हालांकि इन सब के बीच किरोड़ी लाल मीणा के नए अंदाज की भी चर्चा खूब हो रही है.
दरअसल, किरोड़ी लाल मीणा इन दिनों नए अंदाज में दिख रहे हैं, जब से उन्होंने मूंछ रखना शुरू कर दिया है, यह चर्चा का विषय बन गया है. किरोड़ी लाल मीणा काफी समय से मूंछ नहीं रख रहे थे. लेकिन अब उन्होंने मूंछ रखकर नया स्टाइल अपनाया है. हालांकि इसके पीछे की वजह भी किरोड़ी लाल मीणा ने बताई है.
ग्रामीण दौरों में हुआ अनुभव
राजस्थान के कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणाके नए लुक में घनी मूंछें खास तौर पर ध्यान खींच रही हैं. जब उनसे इस बदलाव को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने बेहद रोचक और देसी अंदाज़ में इसका जवाब दिया. किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि ग्रामीण इलाकों के दौरों के दौरान उन्होंने एक बात बार-बार महसूस की. गांवों में लोग अक्सर छोटी-छोटी बातों को भी ‘मूंछ का सवाल' बना लेते हैं.
मीणा ने कहा कि जब वे लोगों को समझाने की कोशिश करते थे तो वे खुद उस अंदाज़ में बात नहीं कर पाते थे, क्योंकि ‘मूंछ का सवाल' बनाने के लिए मूंछ होना भी जरूरी है. इसी वजह से उन्होंने अब मूंछें रखना शुरू किया है.
किरोड़ी लाल मीणा ने हल्के-फुल्के अंदाज़ में कहा कि अब वे गांवों में जाकर लोगों से उसी भाषा में बात कर सकते हैं और कह सकते हैं कि यह बात उनके लिए भी ‘मूंछ का सवाल' है.
बता दें, किरोड़ी लाल मीणा का जमीनी लोगों से काफी जुड़ाव है. वह अक्सर आम लोगों से मिलने के लिए पहुंचते हैं. आम लोगों की शिकायतें वह अपने अंदाज में सुनते हैं और उसका समाधान भी करते हैं. कई बार वह सरकार के प्रतिनिधि के रूप में भी आम लोगों की शिकायतें और वार्ता के लिए आम लोगों के बीच जाते रहे हैं.