Speaker Chamber: 'लोकसभा स्पीकर के चैंबर में गाली-गलौच, PM को धमकी...' किरेन रिजिजू ने जारी किया वीडियो

'लोकसभा स्पीकर के चैंबर में गाली-गलौच, PM को धमकी दी...' केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने जारी किया ये वीडियो, कांग्रेस सांसदों पर आरोप

 Kiren Rijiju New Video Congress MPs In Speaker Chamber and Threatened   PM

Kiren Rijiju New Video Congress MPs In Speaker Chamber and Threatened PM

Congress MPs In Speaker Chamber: संसद के बजट सत्र में सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच जबरदस्त टकराव दिख रहा है। इसी बीच केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के चैंबर से जुड़ा एक वीडियो जारी किया है। जिसमें चैंबर के अंदर विपक्षी सांसदों की भीड़ इकट्ठा है। केंद्रीय मंत्री रिजिजू का आरोप है कि कांग्रेस सांसद जबरदस्ती स्पीकर के चैंबर में घुसे और वहां गाली-गलौच की। साथ ही स्पीकर के चैंबर में अवैध रूप से वीडियो क्लिप बनाया गया।

वहीं रिजिजू ने यह भी आरोप लगाया है कि कांग्रेस सांसदों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धमकी दी है। किरेन रिजिजू ने कहा कि हमारी पार्टी बहस और चर्चा में विश्वास करती है और कभी भी अपने सांसदों को मारपीट करने के लिए बढ़ावा नहीं देती है। हम भी अगर बीजेपी और एनडीए के सांसदों को खुला छूट दे देंगे तो फिर महाभारत हो जाएगी। लेकिन ये कितनी खराब बात है और हम लोग ये सब नहीं चाहते।

किरेन रिजिजू ने कहा, ''20-25 कांग्रेस MP स्पीकर के चैंबर में जबरदस्ती घुस गए। जब मैंने ये देखा तो मैं भी दौड़ कर गया की देखूँ तो की स्पीकर साहब के साथ क्या बदसलूकी की जा रही है। वहां गाली-गलौच किया गया। प्रियंका गांधी और रेणु गोपाल भी वहीं थे, उन्हीं के सामने गाली-गलौच हुआ। लेकिन प्रियंका गांधी और रेणु गोपाल ने गाली नहीं दी। लेकिन उनकी मौजूदगी में कांग्रेस सांसदों ने बहुत गाली दिया और यह भी कहा कि देश के प्रधानमंत्री के साथ हम क्या करते हैं देखा लेना। प्रधानमंत्री जब आएंगे सदन में तब देखना हम क्या करते हैं।''

किरेन रिजिजू ने आगे कहा, ''यह पूरी घटना रिकॉर्ड हुई है। हम ये सब कहना नहीं चाहते थे लेकिन कांग्रेस के लोग झूठ बोल रहे हैं इसलिए कहना पड़ रहा है। हमने संयम रखा है। हम लोगों की सहन-शक्ति बहुत ज्यादा है। हम लोग कांग्रेस की तरह व्यवहार नहीं कर सकते हैं। किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी पर बोलते हुए कहा कि मुझे यह बिलकुल उम्मीद नहीं है कि वे सुधरेंगे और कुछ अच्छी बात करेंगे। लेकिन मैं पार्लियामेंट्री अफेयर्स मिनिस्टर होने के नाते फिर भी यह आशा करता हूं कि वह कुछ सुधर जायें।''

रिजिजू के बयान पर प्रियंका गांधी का जवाब

इधर केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू के इस आरोप को लेकर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा का बयान भी सामने आया है। प्रियंका गांधी ने कहा है कि "हमने किसी को अपशब्द नहीं बोला। 1-2 सांसद ज्यादा नाराज थे और उन्होंने यह ज़ाहिर किया। उन्होंने यह भी कहा कि मैं उन्हें बढ़ावा दे रही थी, जो की झूठ है. मैं वहां चुपचाप बैठी थी। आखिर में, मैंने शांति से कुछ बातें स्पीकर साहब को कहीं।''

बता दें कि इससे पहले भी लोकसभा सदन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अप्रत्याशित घटना होने की बात कही गई थी। खुद स्पीकर न सदन के अंदर यह बयान दिया था और कहा था कि राष्ट्रपति के अभिभाषण पर बोलने के लिए पीएम मोदी को इसलिए सदन में आने से रोका गया क्योंकि यह लग रहा था कि सदन में उनके साथ अप्रत्याशित घटना घट सकती है। यानि पीएम मोदी पर हमला किया जा सकता है, वे सदन में सुरक्षित नहीं थे।

'डार्लिंग' को जरा टाइम तो दीजिए...' संसद के लोकसभा सदन में सांसद ने पीठासीन जगदंबिका पाल से यह क्या कह डाला? VIDEO