Khan Global Studies Among 4
BREAKING
बेंगलुरु रोड शो में चमका यूपी मॉडल, उद्योग जगत ने योगी सरकार की निवेश नीतियों को बताया गेमचेंजर गूगल के साथ सीएम योगी का ग्रोथ डायलॉग: एआई, निवेश और नवाचार के सहारे विकसित उत्तर प्रदेश का रोडमैप ‘सेफ्टी, स्टेबिलिटी और स्पीड’ का मॉडल बना उत्तर प्रदेश, बेंगलुरु में निवेशकों को सीएम योगी का बड़ा संदेश सरस्वती विद्या मंदिर हटगढ़ पाली में विद्या भारती की जिला स्तरीय संकुल खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, 350 खिलाड़ी ले रहे भाग- पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने किया शुभारंभ हिमाचल: CM सुक्खू का किन्नौर दौरा रद्द; खराब मौसम के कारण हेलीकॉप्टर नहीं भर सका उड़ान, राज्यस्तरीय कार्यक्रम टला

लखनऊ अग्निकांड के बाद प्रयागराज में बड़ी कार्रवाई, खान ग्लोबल स्टडीज समेत 4 कोचिंग संस्थान सील

pp

Khan Global Studies Among 4

लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में हुए भीषण अग्निकांड में 15 लोगों की मौत के बाद उत्तर प्रदेश में सुरक्षा मानकों को लेकर प्रशासन सख्त हो गया है। इसी क्रम में प्रयागराज में मानकों का पालन नहीं करने पर खान ग्लोबल स्टडीज समेत चार कोचिंग संस्थानों को सील कर दिया गया।

प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) के अधिकारियों के अनुसार, लखनऊ हादसे के बाद चलाए गए विशेष निरीक्षण अभियान में कई कोचिंग संस्थानों की जांच की गई। जांच के दौरान सुरक्षा और भवन उपयोग संबंधी मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर कार्रवाई करते हुए खान ग्लोबल स्टडीज को सील कर दिया गया।

अधिकारियों ने बताया कि खान ग्लोबल स्टडीज के अलावा 'सुपर क्लाइमेक्स', 'टारगेट ऑन' और एक अन्य कोचिंग संस्थान के खिलाफ भी सीलिंग की कार्रवाई की गई है। इन संस्थानों पर निर्धारित नियमों और स्वीकृत मानकों का पालन नहीं करने का आरोप है।

पीडीए के एक अधिकारी ने बताया कि करीब 50 अन्य कोचिंग संस्थानों को भी कार्रवाई के लिए चिह्नित किया गया है। जांच में पाया गया कि इन संस्थानों के भवनों के मानचित्र सामुदायिक सुविधाभोगी उपयोग के तहत स्वीकृत नहीं हैं, जिसके कारण वे निर्धारित नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं।

अधिकारियों के अनुसार, ऐसे संस्थानों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा और नियमों का पालन नहीं करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन का कहना है कि विद्यार्थियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

गौरतलब है कि लखनऊ के अलीगंज में हुए भीषण अग्निकांड के बाद मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने प्रदेशभर में फायर सेफ्टी ऑडिट और सुरक्षा मानकों की व्यापक जांच के निर्देश दिए हैं, जिसके बाद विभिन्न जिलों में निरीक्षण और कार्रवाई का अभियान तेज कर दिया गया है।