हरियाणा कैबिनेट की अहम बैठक 22 अप्रैल को, गुरुग्राम में होगी चर्चा
Key Haryana Cabinet Meeting on April 22
Key Haryana Cabinet Meeting on April 22: हरियाणा से इस समय एक अहम खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री नायब सैनी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक बुलाई गई है. 22 अप्रैल को होने वाली यह मीटिंग इस बार चंडीगढ़ के बजाय गुरुग्राम के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में सुबह 9 बजे आयोजित की जाएगी.
हरियाणा सरकार ने बुलाई बैठक
इससे पहले 8 अप्रैल को हुई कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए थे. इनमें अग्निवीर जवानों को सरकारी नौकरियों में 20% आरक्षण और सीनियर सिटीजन के लिए FAR बढ़ाने जैसे निर्णय शामिल थे. अब 22 अप्रैल की बैठक में भी कई अहम मुद्दों पर विचार किया जा सकता है. इसमें रबी फसलों की सरकारी खरीद, पुलिस भर्ती और अन्य विषयों पर चर्चा होने की संभावना है. साथ ही करीब एक दर्जन प्रस्तावों के साथ पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा की सरकारी कोठी के पीनल रेंट को माफ करने का प्रस्ताव भी आ सकता है.
इन मुद्दों पर होगी चर्चा
भूपेंद्र हुड्डा पर लगभग 16.5 लाख रुपये का पीनल रेंट बकाया बताया जा रहा है. इससे पहले भी यह प्रस्ताव कैबिनेट बैठक में लाया गया था, लेकिन तीन मंत्रियों ने इस पर आपत्ति जताई थी. उनका कहना था कि पहले संबंधित विभागों से कोठी के रखरखाव, बिजली, पानी और अन्य खर्चों का पूरा विवरण लिया जाए.
इस कारण प्रस्ताव को अगली बैठक तक टाल दिया गया था. अब उम्मीद है कि पूरी जानकारी मिलने के बाद यह मुद्दा 22 अप्रैल की बैठक में फिर से उठाया जाएगा.