नोएडा में यूजीसी नियमों के विरोध में करणी सेना का प्रदर्शन, महानगर अध्यक्ष को किया गया नजरबंद
Karni Sena protests UGC rules in Noida,
नोएडा। Karni Sena protests UGC rules in Noida, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के नियमों के विरोध पर रविवार सुबह करणी सेना के नोएडा महानगर अध्यक्ष समेत अन्य को पुलिस ने सेक्टर-53 स्थित गिझौड़ में उनके घर पर नजर बंद कर लिया। संगठन ने केंद्र सरकार को दस सूत्रीय मांगों का पत्र भेजा है।
महानगर अध्यक्ष ठाकुर संग्राम सिंह चौहान ने कहा कि यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ करणी सेना ने दिल्ली में विरोध कर आर-पार लड़ाई का ऐलान किया था। नियम सवर्ण समाज के छात्रों के लिए घातक हैं। युवाओं को अपराध की ओर धकेलने की साजिश हो रही है।
मांग की कि यूजीसी रेगुलेशन-2026 को असंवैधानिक होने पर पूर्णत्य रोलबैक किया जाए। सामान्य-अनारक्षित वर्ग को संवैधानिक व विधिक संरक्षण मिले।
गजट अधिसूचना की सभी परिभाषाएं स्पष्ट, वस्तुनिष्ठ व गैर-मनमानी बनाई जाएं। इक्विटी समितियों में संतुलित, निष्पक्ष व समावेशी प्रतिनिधित्व सुनिश्चित हो। झूठी व दुर्भावनापूर्ण शिकायतों पर कठोर दंडात्मक प्रावधान जोड़े जाएं।
नई समीक्षा समिति में संगठन या समुदाय के प्रतिनिधि भी शामिल हो। सामाजिक समरसता व राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने वाले नियम बनाएं। असंवैधानिक गजट के निर्माण में जिम्मेदार व्यक्तियों की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई हो।
एंटी-रैगिंग एक्ट को पुनः लागू किया जाए। विश्वविद्यालय प्रशासन की जवाबदेही तय कर दोषियों पर कार्रवाई की जाए। उन्होंने मांगे नहीं मानने पर सरकार को आंदोलन तेज होने की चेतावनी दी।