एनसीएलटी के अध्यक्ष बने जस्टिस अनुपिंदर सिंह ग्रेवाल
- By Gaurav --
- Thursday, 30 Apr, 2026
Justice Anupinder Singh Grewal
केंद्र सरकार ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस (सेवानिवृत्त) अनुपिंदर सिंह ग्रेवाल को नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (एनसीएलटी) का अध्यक्ष नियुक्त किया है।
कैबिनेट की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर दी है। कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) द्वारा 29 अप्रैल 2026 को जारी आदेश में यह जानकारी दी गई। 
आदेश के अनुसार, जस्टिस ग्रेवाल को 80,000 रुपये (फिक्स्ड) वेतनमान पर नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होगी और यह कार्यकाल पांच वर्ष या 67 वर्ष की आयु तक, जो भी पहले हो, तक रहेगा।