जूनियर एनटीआर के कजिन Nandamuri Taraka Ratna का निधन, महेश बाबू से लेकर चिरंजीवी ने दी श्रद्धांजलि
BREAKING
भगवंत मान सरकार की तरफ से बार्डर जिलों में तैनात अध्यापकों का तबादला करवाने के लिए विशेष अवसर देने का फैसला: हरजोत सिंह बैंस कैबिनेट अनमोल गगन मान ने खरड़ शहर के विभिन्न वार्डों के लोगों की समस्याएं सुनीं, अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही किया निपटारा अजय बंगा वर्ल्ड बैंक के अध्यक्ष के रूप में आज संभाला कार्यभार, 5 साल का रहेगा टेन्योर हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल; IAS यशेंद्र सिंह खेल निदेशक बने, सुशील सारवान को शहरी स्थानीय निकाय के निदेशक का जिम्मा, ये रही पूरी लिस्ट हरियाणा में 250 रुपए के लिए मर्डर; पूर्व सरपंच के बेटे को मौत के घाट उतारा, समझिए इस खूनी खेल का पूरा मामला

जूनियर एनटीआर के कजिन Nandamuri Taraka Ratna का निधन, महेश बाबू से लेकर चिरंजीवी ने दी श्रद्धांजलि

Nandamuri Taraka Ratna No More

Nandamuri Taraka Ratna No More

नई दिल्ली। Nandamuri Taraka Ratna No More: टॉलीवुड एक्टर नंदमूरि तारका रत्न का निधन हो गया है। इसके पहले उनके स्वास्थ्य को लेकर अपडेट आई थी कि उनकी तबीयत बहुत खराब है। अब उन्होंने कुछ समय पहले अंतिम सांस ले ली है। पिछले 23 दिनों से वे बेंगलुरु के अस्पताल में बेड पर थे। उन्हें 27 जनवरी को दिल का दौरा पड़ा था। इसके बाद वह बेहोश हो गए थे। वह आंध्र प्रदेश के चित्तूर में रोड शो कर रहे थे। यह पॉलिटिकल फुट मार्च कार्यक्रम था, जिसे नारा लोकेश ने लांच किया था।

नंदमूरि तारका रत्न को अस्पताल में भर्ती कराया गया था / Nandamuri Taraka Ratna was admitted to the hospital

इसके बाद नंदमूरि तारका रत्न को कुप्पम के पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्हें पीसीआर भी दिया गया था। इसके बाद इस बात की खबर आई कि उनके दिल ने काम करना बंद कर दिया है। उन्हें 2:00 बजे रात को उसी दिन नारायण हृदयालय अस्पताल में शिफ्ट किया गया था। इस अस्पताल में उनका इलाज लगातार चल रहा था। फैंस उनके लिए प्रार्थना भी कर रहे थे।

नंदमूरि तारक रत्न का निधन हो गया है / Nandamuri Taraka Ratna has passed away

कुछ दिनों पहले अस्पताल ने यूएसए कार्डियोलॉजी स्पेशलिस्ट टीम भी बुलाई थी ताकि वह तारक रत्न से जुड़े स्वास्थ्य पर सपोर्ट दे सके। हालांकि, अब आ रही खबरों के अनुसार उनका स्वास्थ्य बिगड़ता गया और उनका निधन हो गया है। अब परिवार के लोग भी अस्पताल पहुंच गए हैं।

डॉक्टर जल्द तारका के निधन से जुड़ी जानकारी देंगे / Doctors will soon give information related to Taraka's death

कहा जा रहा है कि डॉक्टर जल्द नंदमूरि तारका रत्न के निधन से जुड़ी नई जानकारी भी देंगे। इसके पहले एमआरआई करने वाले डॉक्टर ने कहा था, तारका रत्न के स्वास्थ्य की निगरानी रखी जा रही है। उनकी तबीयत खराब हो गई और अब चल बसे हैं। नंदमूरि तारक रत्न ने कई फिल्मों में काम किया था। उनके निधन पर कई कलाकारों ने दुख जताया है। वहीं, फैंस को गहरा सदमा लगा है। वे उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धाजंलि भी दे रहे है। 

यह पढ़ें:

जल्द शुरू होगा कंगना का अत्याचारी खेल, कौन होगा इस बार जेलर? अर्चना-शिव की जोड़ी मचाएगी धमाल

BIG BREAKING : स्वरा भास्कर ने रचाई शादी, लोग बोले- भईया से सीधा सैइया

राखी सावंत का किया घर बर्बाद? मीडिया के सामने आकर बोलीं; तनु चंदेल