मुंबई से चोरी किए 65 लाख के जेवर, इंस्टाग्राम पर 15 लाख में सौदा, पुलिस ने दबिश देकर पांच को उठाया

मुंबई से चोरी किए 65 लाख के जेवर, इंस्टाग्राम पर 15 लाख में सौदा, पुलिस ने दबिश देकर पांच को उठाया

Jewelery worth 65 lakhs Stolen

Jewelery worth 65 lakhs Stolen

आगरा। Jewelery worth 65 lakhs Stolen: मुंबई में कारोबारी के घर से चोरी करने के बाद नौकर ने शाहगंज के सर्राफ से इंस्टाग्राम के माध्यम से संपर्क किया था। इसके बाद वह 65 लाख रुपये के आभूषण बेच गया था। आरोपित नौकर की गिरफ्तारी के बाद रविवार को मुंबई पुलिस उसे लेकर आगरा पहुंची। शाहगंज क्षेत्र से पांच लोगों को पुलिस ने उठाया है। आभूषण बरादमगी के प्रयास किए जा रहे हैं।

बर्तन निर्यात का कारोबारी के घर हुई चोरी (Utensil export businessman's house was stolen)

मुंबई के दादर क्षेत्र में रहने वाले विष्णु कुमार गुप्ता का एल्यूमिनियम के बर्तन के निर्यात का कारोबार है। उनके बेटे मीत गुप्ता के अनुसार, पांच से सात फरवरी तक वे सिलीगुड़ी गए थे। घर पर नौकर गुजरात के बनासकंठा निवासी हंसपुरी गोस्वामी रह गया था। वह पांच वर्ष से उनके यहां नौकरी कर रहा था। इसलिए वह विश्वासपात्र था। मगर, उनके घर से जाने के अगले दिन ही वह घर से आभूषण व अन्य सामान समेटकर भाग गया। वापस आने पर घटना की जानकारी हुई।इसके बाद उन्होंने अभियोग पंजीकृत करा दिया।

चोरी किए 65 लाख के आभूषण (Jewelery worth 65 lakh stolen)

नौकर ने करीब 65 लाख रुपये के आभूषण चोरी किए थे। एक सप्ताह पहले मुंबई पुलिस ने आरोपित हंसपुरी को पकड़ लिया। उससे पूछताछ की तो उसने बताया कि इंस्टाग्राम के माध्यम से उसने आगरा के सर्राफ से संपर्क किया था। सराफ ने उसे आगरा बुलाया। शाहगंज बाजार में अाभूषण सर्राफ को दिखाए थे। सर्राफ ने टंच कराने के बाद आभूषण गला दिए थे। हंसपुरी का कहना है कि उसे 15 लाख रुपये सर्राफ ने दिए थे। रुपये लेकर वह गुजरात चला गया।

पांच लोगों को पकड़ा (caught five people)

रविवार को नौकर के साथ मुंबई पुलिस के इंस्पेक्टर रामकृष्ण सागड़े सहित छह पुलिसकर्मी और कारोबारी के बेटे आगरा आए। शाम तक पुलिस ने शाहगंज क्षेत्र से पांच लोगों को पकड़ लिया। उनसे आभूषण बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।

सर्राफ ने कहा, नहीं खरीदा माल (Saraf said, did not buy the goods)

मुंबई पुलिस चोरी के आरोपित को लेकर शाहगंज के सर्राफ के पास पहुंची। सर्राफ का कहना है कि उन्होंने चोर से आभूषण नहीं खरीदे। पुलिस पूछताछ कर रही थी। 

यह पढ़ें:

UP: 'मिशन 2024' की तैयारियों में जुटी समाजवादी पार्टी, 21 जिलों के जिला, महानगर अध्यक्ष घोषित...देखें लिस्ट

नोएडा: NRI से तंत्र-मंत्र के नाम पर की करोड़ों की ठगी, 10 महीने तक बनाकर रखा बंधक

IPL मैचों में सट्टेबाजी के आरोप में पांच सट्टेबाज गिरफ्तार