Jeevan Gupta questions CM Mann

टोल प्लाज़ों की समय अवधि हो रही समाप्त, टोल बंद करवाने का झूठा ड्रामा कर जनता को मुर्ख बना रहे भगवंत मान: जीवन गुप्ता

Jeevan Gupta

लुधियाना: 16 दिसंबर, 2022: (कार्तिका सिंह) :: Toll Plaza's on closure terms, CM Mann is fooling the public : Jeevan Gupta 

मुख्यमंत्री भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) द्वारा पंजाब (Punjab) के नेशनल हाईवे (National Highway) पर चल रहे टोल प्लाज़ों को बंद करवाने के लिए होशियारपुर (Hoshiarpur) के लाचोवाल टोल प्लाज़ा (Lachowal Toll Plaza) को बंद करवाने के लिए टोल प्लाज़ा पर पहुँच कर किए गए ड्रामे पर पंजाब सरकार को फटकार लगाते हुए भारतीय जनता पार्टी पंजाब (BJP Punjab) के प्रदेश महासचिव जीवन गुप्ता (Jeevan Gupta) ने कहा कि पंजाब में नेशनल हाईवे पर स्थित लगभग सभी टोल प्लाज़ों की समय अवधि (Duration) के एग्रीमेंट में तय समय सीमा समाप्त हो रही है। ऐसे में मुख्यमंत्री भगवंत मान किसी एक टोल प्लाज़ा पर पहुँच कर उसे बंद करवाने का झूठा ड्रामा रच कर प्रदेश की जनता की सहानुभूति हासिल कर उन्हें फिर से मुर्ख बनाने का कार्य कर रहे हैं। क्यूंकि जनता अब भगवंत मान तथा उनके नेताओं से आप सरकार की 8 महीने की कारगुजारी तथा पंजाब में बढ़े-बढ़े विकास के दावों पर सवाल पूछेगी और भगवंत मान या उनके नेताओं के पास इसके कोई जवाब नहीं होंगें। इसलिए भगवंत मान जनता का इस सब से ध्यान भटकाने के लिए यह झूठे ड्रामे कर रहे हैं।

 जीवन गुप्ता ने कहा कि समाना-पटियाला हाईवे (Samana-Patiala Highway) पर स्थित पंजाब सरकार के रोहन-राजदीप कंपनी (Rohan-Rajdeep Company) के अधीन चलने वाले चुपकी टोल प्लाज़ा की समय अवधि 23 नवंबर 2022 को पूरी हो चुकी थी और भारतीय जनता पार्टी के पटियाला देहाती अध्यक्ष पलविंदर सिंह (Palwinder Singh) द्वारा कार्यकर्ताओं व जनता के साथ उस टोल को बंद करने के लिए धरना भी दिया गया था। लेकिन मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस चुपकी टोल प्लाज़ा की अवधि 476 दिनों के लिए और बढ़ा दी है। अब पंजाब में स्थित कई अन्य टोल प्लाज़ों की भी समय अवधि पूरी हो रही है और भगवंत मान अब इन सभी टोल प्लाज़ों की अवधि नहीं बढ़ा सकते। इसलिए इन टोल प्लाज़ों को बंद करवाने का झूठा ड्रामा कर मीडिया कवरेज के लिए फ़ोटो शूट करवाने टोल प्लाज़ा पर पहुँच गए।

 जीवन गुप्ता ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से सवाल किया कि अगर आप सरकार ने पंजाब में टोल प्लाज़ा बंद करवाने थे तो फिर चुपकी टोल प्लाज़ा की समय अवधि पूरी होने के बाद भी मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा इस टोल प्लाज़ा की अवधि 476 दिन क्यूँ बढ़ाई गई? गुप्ता ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से कहा कि यह सब झूठे ड्रामे छोड़ कर पंजाब तथा राज्य की जनता के संबंध में सोचें तथा पंजाब के विकास तथा ध्वस्त कानून-व्यवस्था को ठीक करने पर ध्यान दें।