जदयू की राष्ट्रीय परिषद बैठक आज, संगठन विस्तार और नई रणनीति पर होगा मंथन

जदयू की राष्ट्रीय परिषद बैठक आज, संगठन विस्तार और नई रणनीति पर होगा मंथन

JD(U) National Council meeting today

JD(U) National Council meeting today

 पटना। JD(U) National Council meeting today, रविवार को जदयू की राज्य परिषद और राष्ट्रीय परिषद की बैठक होगी। संभव है कि संगठन के व्यापक विस्तार और मजबूती के लिए इसमें नए प्रस्ताव लिए जाएं।

यह पहला अवसर है, जब नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद से हटने के बाद केवल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में इस बैठक में शामिल होंगे।

इससे पहले वह जब कभी राष्ट्रीय अध्यक्ष बने, मुख्यमंत्री का पद भी उनके पास रहता था। राजनीति से जुड़े लोगों की नजर इस पर भी है कि क्या स्वास्थ्य मंत्री निशांत के लिए संगठन में भी कोई भमिका तय होने जा रही है।

बैठक का आयोजन जदयू के प्रदेश मुख्यालय के कर्पूरी सभागार में होगी। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमारकी अध्यक्षता में होने वाली बैठक की सारी तैयारियां की जा चुकी हैं।

शनिवार को प्रदेश जदयू के अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि पटना में होने जा रही यह बैठक ऐतिहासिक होगी जिसमें देशभर के पार्टी के प्रतिनिधि शामिल होंगे।

कार्यकर्ताओं में उत्साह

कुशवाहा ने बताया कि इस आयोजन को लेकर पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। इस दौरान संगठन की मजबूती, भविष्य की रणनीति, सामाजिक न्याय, सुशासन और विकास के एजेंडे पर व्यापक मंथन किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि बीते दो दशकों में नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में बदलाव की जो ऐतिहासिक पटकथा लिखी गई है, उसे राष्ट्रीय स्तर पर और सशक्त तरीके से पहुंचाने के लिए एक ठोस रोडमैप तैयार किया जाएगा।

नीतीश कुमार का कुशल नेतृत्व और उनका दीर्घ अनुभव ही हमारे संगठन की सबसे बड़ी पूंजी है। इसमें राज्य और देश के करीब सात सौ प्रतिनिधियाें के शामिल होने की संभावना है।