राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की जिंदगी पर डॉक्यूमेंट्री बनाएंगे आमिर, प्रोडक्शन हाउस ने किया एलान; यह होगा खास

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की जिंदगी पर डॉक्यूमेंट्री बनाएंगे आमिर, प्रोडक्शन हाउस ने किया एलान; यह होगा खास

Droupadi Murmu Documentary

Droupadi Murmu Documentary

हैदराबाद: Droupadi Murmu Documentary: आमिर खान प्रोडक्शंस फिलहाल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर एक डॉक्यूमेंट्री पर काम कर रहा है. यह डॉक्यूमेंट्री ओडिशा के एक छोटे से गांव से भारत के पहले आदिवासी राष्ट्रपति बनने तक राष्ट्रपति मुर्मू की उल्लेखनीय सफर को विस्तार से दिखाएगी.

फिल्म निर्माता-लेखिका स्वाति चक्रवर्ती भटकल, जिन्होंने इससे पहले आमिर खान और किरण राव द्वारा निर्मित 2019 की डॉक्यूमेंट्री एंथोलॉजी 'रूबरू रोशनी' का निर्देशन किया था, रिपोर्ट के अनुसार, इस डॉक्यूमेंट्री का निर्देशन करेंगी.

डॉक्यूमेंट्री राष्ट्रपति मुर्मू के निजी जीवन के पहलुओं के बारे में बताएगी, जिससे देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर आसीन होने वाली दूसरी महिला बनने से पहले उनके सामने आने वाली चुनौतियों और असफलताओं की एक अंतरंग झलक मिलेगी.

डॉक्यूमेंट्री राष्ट्रपति मुर्मू के गांव में फिल्माया गई है, जिससे आदिवासी जीवन की पृष्ठभूमि में उनकी कहानी को एक अधिक व्यक्तिगत एक्सपीरियंस मिलता है. राष्ट्रपति मुर्मू को अक्सर उनकी दृढ़ता के लिए सराहा जाता है और उन्हें आदिवासी लोगों के लिए प्रेरणा के रूप में देखा जाता है. उनकी डॉक्यूमेंट्री सार्वजनिक सेवा में आने से पहले और बाद में उनके जीवन के व्यापक पहलुओं पर सावधानीपूर्वक प्रकाश डालेगी.

आमिर खान प्रोडक्शंस की पिछली रिलीज फिल्म 'एक दिन' है, जिसमें जुनैद खान और साई पल्लवी मुख्य भूमिका में हैं. साई पल्लवी की हिंदी सिनेमा में पहली फिल्म रही यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही. खबरों के मुताबिक, इसने दुनिया भर में सिर्फ 5.16 करोड़ रुपये ही कमाए.

वहीं, अब आमिर खान अपने प्रोडक्शन हाउस तले सनी देओल और प्रीति जिंटा स्टारर फिल्म बंटवारा 1947 को रिलीज करने की तैयारी में हैं. हाल ही में फिल्म के पोस्टर और टीजर रिलीज हुए हैं, जिसने दर्शकों की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है. फिल्म में स्वतंत्रता दिवस 2026 के मौके पर रिलीज होने जा रही है.

हाल ही में आमिर खान की कल्ट क्लासिक ब्लॉकबस्टर फिल्म लगान को पूरे 25 साल हो गये, जिसके मौके पर एक्टर ने पूरी स्टारकास्ट के साथ इसका जश्न मनाया और फिल्म की री-रिलीज भी किया था. फिलहाल आमिर खान पर्द पर कम और पर्दे के पीछे रहकर ज्यादा काम कर रहे हैं.