​जनता दर्शन: बंगाल रवानगी से पहले योगी ने सुनीं फरियादें; बोले- "हीलाहवाली नहीं चलेगी, समस्या का समाधान समय पर हो"

​जनता दर्शन: बंगाल रवानगी से पहले योगी ने सुनीं फरियादें; बोले- "हीलाहवाली नहीं चलेगी, समस्या का समाधान समय पर हो"

Janta Darshan: Before leaving for Bengal

Janta Darshan: Before leaving for Bengal, Yogi listened to the complaints

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पश्चिम बंगाल विधान सभा चुनाव प्रचार के आखिरी दिन रवाना होने से पहले ''जनता दर्शन'' में प्रदेश भर से आए फरियादियों की पीड़ा भी सुनी। उन्होंने अधिकारियों को संवेदनशील होकर जनता की समस्याओं के निराकरण का निर्देश दिया। कहा हीलाहवाली नहीं चलेगी, समयसीमा के भीतर सभी फरियादियों की समस्या का समाधान करना होगा।

मुख्यमंत्री ने ''जनता दर्शन'' में आए सभी फरियादियों से मुलाकात की। एक-एक कर उनकी समस्याएं सुनीं, प्रार्थना पत्र लिया, फिर अधिकारियों को समय सीमा के भीतर समाधान कराने को कहा। राजस्व व पुलिस से जुड़ी शिकायतों पर मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि हीलाहवाली नहीं चलेगी, समयसीमा के भीतर समस्या हल कर पीड़ित को सूचित किया जाए।

कुछ फरियादियों से मुख्यमंत्री ने पूछा कि क्या जिले में किसी अधिकारी से मिलकर आपने समस्या बताई? पता चला-नहीं, इस पर मुख्यमंत्री ने फरियादियों से कहा कि बेतहाशा गर्मी में आप परेशान न हों। पहले अपने जिले में तैनात अधिकारियों से पीड़ा बताएं। हर हाल में सुनवाई होगी और समस्या का समाधान भी। मुख्यमंत्री ने सभी से अपील की कि धूप-गर्मी में अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मुख्यमंत्री ने फरियादियों के साथ आए बच्चों को चाकलेट के साथ आशीर्वाद भी दिया। मुख्यमंत्री ने मां की गोद में बैठे बच्चों से पूछा-चॉकलेट चाहिए तो बच्चे ने मुस्कुराकर अभिव्यक्ति दी, इस पर मुख्यमंत्री ने उसे चाकलेट दी।