Jalandhar Jewelery Shop Loot| पंजाब के जालंधर में बड़ी लूट; ज्वेलरी शॉप में दिन-दहाड़े घुसे बदमाश, गन पॉइंट पर ले उड़े इतना सोना
BREAKING
रानीखेत में सनसनीखेज हत्याकांड: मेरठ के छात्र की धारदार हथियार से हत्या, बचाने पहुंचीं दो महिलाएं भी गंभीर घायल हल्द्वानी में रैपिडो बाइक चालकों पर आरटीओ की बड़ी कार्रवाई, ग्राहक बनकर पकड़ीं 18 निजी बाइक, सभी वाहन सीज Weather Update: दिल्ली-यूपी समेत 20 राज्यों में भारी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट, 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं गुरुग्राम एनकाउंटर: प्रॉपर्टी कारोबारी की हत्या की साजिश नाकाम, पुलिस मुठभेड़ में चार शूटर ढेर, एक घायल यूपी में गन्ना किसानों के लिए बड़ा फैसला: अब केवल प्रमाणित उर्वरक और कीटनाशक ही देंगी चीनी मिलें, नियम तोड़ने पर बैंक गारंटी होगी जब्त

पंजाब के जालंधर में बड़ी लूट; ज्वेलरी शॉप में दिन-दहाड़े घुसे बदमाश, गन पॉइंट पर ले उड़े इतना सोना

Jalandhar Jewelery Shop Loot News Update Punjab Crime

Jalandhar Jewelery Shop Loot News Update Punjab Crime

Jalandhar Jewelery Shop Loot: पंजाब में बदमाशों के हौंसले बेहद बुलंद हो रखे हैं. ऐसा लगता है जैसे पुलिस का कोई खौफ ही नहीं है. दरअसल, अब जालंधर में बदमाशों ने लूट की एक बड़ी वारदात की है. जालंधर में श्री राम चौक के नजदीक एक नामी ज्वेलरी शॉप में बदमाश दिन-दहाड़े घुसे और यहां से गन पॉइंट पर काफी सारा सोना ले उड़े.

बताया जा रहा है कि, तीन बदमाश रवि ज्वेलरी शॉप में दाखिल हुए थे. बदमाशों ने पहले ग्राहकों के तरीके सोने के आभूषण देखे और इसके बाद अचानक से लूट कर दी और 5 सोने की चेन लेकर फरार हो गए. फिलहाल दिन दहाड़े हुई  लूट की इस वारदात से हड़कंप मचा हुआ है. लोग और दुकानदार दहशत में हैं. इस वारदात से शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान लग गया है.

बहराल लूट की वारदात की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची हुई है और आगे की कार्रवाई कर रही है. बदमाशों को पकड़ने के लिए चारो तरफ से नाकाबंदी कर दी गई है. साथ ही पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है.