जालंधर: डॉक्टर मीनाक्षी सूद सुसाइड केस – पति पर गंभीर आरोप, एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर और ढाई करोड़ लोन का विवाद

जालंधर: डॉक्टर मीनाक्षी सूद सुसाइड केस – पति पर गंभीर आरोप, एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर और ढाई करोड़ लोन का विवाद

Jalandhar: Dr. Meenakshi Sood suicide case

Jalandhar: Dr. Meenakshi Sood suicide case

Jalandhar: Dr. Meenakshi Sood suicide case: पंजाब के जालंधर में एक लेडी डॉक्टर का शव उनके कमरे में फंदे से लटका मिला. लेडी डॉक्टर की पहचान मीनाक्षी सूद के रूप में हुई है. मीनाक्षी के पति पीयूष सूद भी डॉक्टर है. हालांकि कुछ महीनों से पति-पत्नी के बीच अनबन चल रही थी. मीनाक्षी के पति पीयूष जालंधर के नेशनल आई हॉस्पिटल में डॉक्टर हैं. बुधवार को मीनाक्षी का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला. इस सनसनीखेज मामले में मीनाक्षी के पिता प्रमोद ने कहा कि बेटी की शादी अक्टूबर 2018 में शादी हुई थी. शादी के बाद उसने थार ली थी. इसकी किस्तें वह अपनी सैलरी से भर रही थी. पीयूष ने बेटी के नाम पर ढाई करोड़ लोन लिया था.

डॉक्टर पीयूष का नर्स के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर

मीनाक्षी की मां ने आरोप लगाया कि दामाद का नर्स के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर था. हमारी बेटी से मारपीट की जाती थी. दामाद कई बार मारपीट करने के बाद फोन कर देता था कि मैंने मीनाक्षी को पीट दिया है. मुझसे गलती हो गई. मां ने कहा कि अभी तो सुसाइड की बात कही जा रही है. लेकिन हमें नहीं पता कि सुसाइड किया है या कत्ल किया है. अभी पोस्टमॉर्टम होगा तभी पता चल पाएगा कि असली कारण क्या है. मेरी बेटी के नाम पर पीयूष ने लोन लिया था. कुछ लोन गाड़ी पर था तो कुछ अस्पताल के नाम पर था.

जालंधर की लेडी डॉक्टर मीनाक्षी सूद की मां.

जालंधर की लेडी डॉक्टर मीनाक्षी सूद की मां.

CCTV फुटेज में नर्स के साथ दिखा था डॉक्टर का अफेयर

मीनाक्षी के पिता ने कहा कि अस्पताल में ही काम करने वाली लड़की के साथ उनके दामाद के नाजायज संबंध थे. बेटी को इसका शक हुआ तो बेटी ने अस्पताल के सीसीटीवी खंगाले. इसमें डॉक्टर पीयूष के उस लेडी के साथ संबंध की पुष्टि हुई. ये फुटेज पुलिस को भी दी है. सीसीटीवी फुटेज में डॉक्टर पीयूष नर्स को किस करता दिखा था. पिता ने कहा डॉक्टर पीयूष बेटी को पीटता था. वह एक पिता हैं इसलिए बेटी को हर हाल में बसाना चाहते थे. उसने उसे पहले भी गला घोंटकर मारने की कोशिश की है.

जुलाई 2025 से अलग रह रही थी

उन्होंने कहा कि बेटी मार पिटाई से तंग थी, इसलिए वह डॉक्टर पीयूष से अलग रहने लगी. जुलाई 2025 से बेटी अलग रह रही थी. इस महीने में वह अपना मकान लेने का प्लान बना रही थी. मकान लेने के लिए कुछ दिन पहले जब बैंक में गई तो पता चला कि उसने नाम पर ढाई करोड़ रुपए का लोन चल रहा है. कागजों पर उसके साइन भी नहीं थे.

तलाक लेने की चल रही थी बात

पिता ने बताया कि अब बेटी तलाक लेना चाहती थी. उन्होंने बेटी को कहा था कि कोर्ट से तलाक करवा देते हैं. कुछ देर रुक जाओ. इस बीच लोन की बात पता चल गई, जिससे बेटी परेशान हो गई. बेटी कपूरथला के सरकारी अस्पताल में डॉक्टर थी. पिता ने कहा कि पीयूष ने बेटी को मरने के लिए मजबूर किया है. उनकी मांग है कि पुलिस पीयूष को अरेस्ट करे और इंसाफ दिलाए.