जल जीवन मिशन घोटाला: रिटायर्ड IAS सुबोध अग्रवाल ACB रिमांड पर, पूछताछ के दौरान तबीयत बिगड़ी

जल जीवन मिशन घोटाला: रिटायर्ड IAS सुबोध अग्रवाल ACB रिमांड पर, पूछताछ के दौरान तबीयत बिगड़ी

Retired IAS Officer Subodh Agarwal on ACB Remand

Retired IAS Officer Subodh Agarwal on ACB Remand

Subodh Agarwal: राजस्थान में हुए जल जीवन मिशन घोटाले (JJM Scam) मामले में रिटायर्ड IAS सुबोध अग्रवाल ACB की रिमांड पर हैं. कोर्ट के आदेश के बाद अग्रवाल को दो दिन के लिए एसीबी की रिमांड पर भेजा गया है. यह रिमांड पूछताछ के लिए दी गई है. सुबोध अग्रवाल की रिमांड 15 अप्रैल तक है. पूछताछ के बादर से सुबोध अग्रवाल को कोर्ट में पेश किया जाएगा. वहीं मंगलवार (14 अप्रैल) को एसीबी की टीम सुबोध अग्रवाल से पूछताछ कर रही थी. लेकिन इस दौरान अग्रवाल के तबीयत बिगड़ने की खबर सामने आई. 

सुबोध अग्रवाल के तबीयत बिगड़ने की शिकायत करने के बाद उनका मेडिकल करवाया गया. बताया जा रहा है कि सुबोध अग्रवाल ने बेचैनी की शिकायत की थी. जिसके बाद एसीबी ने उनका मेडिकल करवाया

दो अस्पताल में करवाया मेडिकल

एसीबी की टीम ने सुबोध अग्रवाल के तबीयत बिगड़ने की शिकायत पर दो अस्पताल में मेडिकल करवाया. जिसमें SMS अस्पताल और जयपुरिया अस्पताल शामिल है. दोनों अस्पताल में मेडिकल करवाने के बाद रिपोर्ट सामान्य आने की बात सामने आई है.

बता दें, सुबोध अग्रवाल लगातार एक ही बात कह रहे हैं कि फाइनेंस कमेटी के 37 प्रकरणों में से 4 मेरे हैं. बाकी 33 सुधांश पंत के समय के हैं, जिसमें 600 करोड़ का मामला है. मैंने एसीबी से बार-बार कहा कि जिसमें पैसा नहीं दिया गया उसका नाम ले रहे हो, उसकी जांच कर रहे है. जिसमें पैसा देकर गबन हुआ उसकी जांच नहीं कर रहे.

एसीबी की कार्रवाई पर सबसे बड़ा सवाल उठ रहा है कि क्या सुबोध अग्रवाल के बयान पर क्या सुशांत पंत से भी एसीबी सवाल पूछेगी या नहीं.