जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर प्रहार: "हिम केयर का जीवन लेने पर उतारू है व्यवस्था परिवर्तन वाली सरकार"

जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर प्रहार: "हिम केयर का जीवन लेने पर उतारू है व्यवस्था परिवर्तन वाली सरकार"

Jairam Thakur Slams the Sukhu Government

Jairam Thakur Slams the Sukhu Government

Jairam Thakur Slams the Sukhu Government, पूर्व सीएम और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि हिम केयर योजना ने 11 लाख रुपये से ज्यादा लोगों का अब तक इलाज इस योजना से हुआ है। लाखों लोगों को इस योजना ने जीवन दिया है लेकिन अब व्यवस्था परिवर्तन वाली सुख की सरकार हिम केयर का जीवन लेने पर उतारू है।

दुख की बात है कि सरकार ब्लैकमेलिंग पर उतर आई है और तमाम तरीके की साजिशें करके वह हिम केयर को बदनाम कर रही है। योजना को तबाह करने का षड्यंत्र किया जा रहा है। जयराम शुक्रवार को सराज विधानसभा क्षेत्र के शंकर देहरा में आयोजित कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे।

जयराम ठाकुर ने कहा कि व्यवस्था परिवर्तन वाली सुख की सरकार ने वृद्धावस्था, दिव्यांगता और सहारा पेंशन पा रहे लोगों की पेंशन रोकी। किसी न किसी बहाने से लोगों के नाम काटे जा रहे हैं। सबसे हैरानी की बात तो यह है कि जब सरकार ने संवेदनहीनता दिखाते हुए सहारा पेंशन पा रहे लोगों को मृत घोषित कर पेंशन रोक दी।

अभी तक कुछ ही मामले सामने आए हैं, लेकिन ऐसे लोगों की संख्या हजारों में है, जिनकी किसी न किसी बहाने सामाजिक सुरक्षा की पेंशन बंद कर दी गई है। शुक्रवार को हिमाचल की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और देव परंपराओं का अनूठा संगम सराज विधानसभा क्षेत्र के शंकर देहरा स्थित नारठी में देखने को मिला। जयराम ठाकुर ने देव विष्णु मतलोड़ा और देवी दुलासन के नवनिर्मित रथों की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शिरकत कर शीश नवाया और क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति व खुशहाली की कामना की। कहा कि आने वाली पीढ़ियों को इस विरासत को संजोकर रखना चाहिए।