NISAR मिशन पर बड़ी खुशखबरी देगा इसरो, NASA चीफ बिल नेल्सन आ रहे भारत

NISAR मिशन पर बड़ी खुशखबरी देगा इसरो, NASA चीफ बिल नेल्सन आ रहे भारत

NASA Administrator Visit India

NASA Administrator Visit India

वॉशिंगटन। NASA Administrator Visit India: NASA प्रमुख बिल नेल्सन आगामी सोमवार को भारत और संयुक्त अरब अमीरात की यात्रा पर रवाना होंगे। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, NASA प्रमुख अपने इस दौरे पर कई महत्वपूर्ण बैठकों में शिरकत करेंगे।

भारत दौरे पर आएंगे NASA प्रमुख

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने एक बयान में कहा कि नेल्सन दोनों देशों के अंतरिक्ष अधिकारियों के साथ भी बैठक करेंगे। इसमें इनोवेशन और रिसर्च से संबंधित क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को गहरा किए जाने पर जोर दिया जा सकता है।

क्यों अहम है NASA प्रमुख की भारत यात्रा

NASA प्रमुख नेल्सन की भारत यात्रा राष्ट्रपति जो बाइडन द्वारा शुरू की गई महत्वपूर्ण और उभरती प्रौद्योगिकी पर अमेरिका-भारत पहल के हिस्से के रूप में प्रतिबद्धता को पूरा करेगी। भारत दौरे पर नेल्सन बेंगलुरु में कई स्थानों का दौरा करेंगे। इसमें NISAR मिशन भी शामिल हैं।

NISAR मिशन पर काम कर रहे NASA और ISRO

बता दें कि NISAR मिशन नासा और इसरो के बीच पहला उपग्रह मिशन है। जो साल 2024 के लिए प्रस्तावित है। नेशनल एयरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन के जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी के निदेशक लॉरी लेशिन ने हाल ही में समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि दोनों अंतरिक्ष एजेंसियां NISAR पर मिलकर काम कर रहे हैं।

भारत के बाद जाएंगे UAE

इसके अलावा NASA प्रमुख अपने यूएई दौरे पर संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन में भाग लेंगे। यह पहली बार होगा जब नासा का कोई प्रमुख इस तरह के सम्मेलन में शामिल होगा।

यह पढ़ें:

पाकिस्तान सुरक्षाबलों को कामयाबी, तीन आतंकवादी ढेर, एक सैनिक की भी मौत

TIME 100 Climate सूची जारी, अजय बंगा सहित 8 भारतीय और PIO शामिल

नेपाल ने चीन को दिया बड़ा झटका, बैन कर दिया TikTok, हेट स्पीच को बताया कारण