इशिता पुंडीर विवाद: 'फौजी' बयान पर चौतरफा घेराबंदी; सिरमौर पुलिस ने शुरू की जांच, उठ रही है अकाउंट बैन करने की मांग

इशिता पुंडीर विवाद: 'फौजी' बयान पर चौतरफा घेराबंदी; सिरमौर पुलिस ने शुरू की जांच, उठ रही है अकाउंट बैन करने की मांग

Ishita Pundir Controversy

Ishita Pundir Controversy: Under Fire from All Sides Over 'Fauji' Remark

सिरमौर: Ishita Pundir Controversy: Under Fire from All Sides Over 'Fauji' Remark, हिमाचल प्रदेश की सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर इशिता पुंडीर को फौजियों के कैरेक्टर पर सवाल उठाना भारी पड़ गया है। सोशल मीडिया यूजर उनपर जमकर भड़ास निकाल रहे हैं। वहीं उनके खिलाफ कई लोगों ने पुलिस ने शिकायत दर्ज कराई है। मामले के तूल पकड़ने पर इशिता ने एक वीडियो पोस्ट कर माफी भी मांगी है। इसके बावजूद उनके खिलाफ पुलिस को शिकायतें मिल रही है। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के राज्य महासचिव यदोपति ठाकुर ने भी इस मामले में एसपी सिरमौर से शिकायत की है। यदोपति ने एसपी सिरमौर को लिखित शिकायत देकर मांग की है कि इशिता पुंडीर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाए और सोशल मीडिया से ऐसे कंटेंट को हटाया जाए ताकि गलत जानकारी का प्रसार रोका जा सके।

पूर्व सैनिक संगठन ने भी कड़ा रुख अपनाया


वहीं इस विवाद में पूर्व सैनिक संगठन ने भी कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने राजगढ़ थाना में इशिता पुंडीर के खिलाफ शिकायत सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। मामले की जानकारी देते हुए राजगढ़ के डीएसपी विद्या चंद नेगी ने बताया कि पूर्व सैनिक संगठन राजगढ़ की ओर से इशिता पुंडीर के खिलाफ सोशल मीडिया पर भारतीय सेना के जवानों को लेकर की गई विवादित टिप्पणी के संबंध में शिकायत प्राप्त हुई है। इस पर पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।

सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो में भारतीय सेना और उनके परिवारों के खिलाफ आपत्तिजनक व मानहानिकारक टिप्पणियां की गई हैं। इस तरह के बयान से सैनिकों का मनोबल प्रभावित होता है और उनके परिवारों को मानसिक आघात पहुंचता है। इस मामले में भारतीय न्याय संहिता व आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई की जाए।

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के राज्य महासचिव यदोपति ठाकुर

फौजियों के करेक्टर पर की थी ये टिप्पणी

इशिता पुंडीर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो शेयर करते हुए कहा था कि एक फौजी बंदा अपने देश के लिए, अपनी धरती माता के लिए इतना वफादार होता कि उससे ज्यादा कोई और नहीं हो सकता। लेकिन एक फौजी बंदा कभी भी अपनी प्रेमिका और पत्नी के लिए वफादार नहीं रह सकता। मैंने ऐसे कई केस सुने हैं। इस बात को काफी लड़कियां मुझसे सहमत होगी। इशिता ने आगे यह भी कहा कि करीब 90 प्रतिशत फौजी अपनी पत्नी और गर्लफ्रेंड्स के प्रति वफादार नहीं होते और उनके कई अफेयर्स होते हैं। वो घर आते हैं तो चार-चार लड़कियां उनकी गर्लफ्रेंड होती हैं।