Iran-America Ceasefire: युद्ध रोकने पर आगे आए ईरान-अमेरिका, 10 पॉइंट के प्रपोज़ल पर 2 हफ्ते के लिए हमले बंद किए जा रहे

विश्व में बड़ी तबाही टली! युद्ध रोकने पर आगे आए ईरान-अमेरिका, 10 पॉइंट के प्रपोज़ल पर 2 हफ्ते के लिए हमले बंद किए जा रहे, पढ़ें

Iran-America Ceasefire Middle East War World Breaking News

Iran-America Ceasefire Middle East War World Breaking News

Iran-America Ceasefire: विश्व में बड़ी तबाही होने से टल गई है। ईरान-अमेरिका का युद्ध जो पूरे विश्व में संकट को बढ़ा रहा था। वह अब रुकने जा रहा है। युद्ध रोकने पर ईरान और अमेरिका दोनों ही देश आगे आए हैं। ईरान के 10 पॉइंट के प्रपोज़ल के आधार पर 2 हफ्ते के लिए युद्ध रोकने और दोनों देशों की तरफ से हमले बंद किए जाने पर शुरुवाती सहमति बनी है। पहले अमेरिका ने ईरान के सामने अपने 15-पॉइंट प्रपोज़ल के आधार पर बातचीत की बात की थी।

वहीं ईरान ने बताया कि अमेरिका ने उसके 10 पॉइंट के प्रपोज़ल को स्वीकार किया है। जिसके बाद युद्ध रोके जाने पर आगे बढ़ा जा रहा है। बता दें कि इस समझौते में दो सप्ताह की अवधि के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से सुरक्षित आवाजाही पर भी सहमति बनी है। ईरान ने कहा है कि दो हफ़्ते के लिए ईरान की सेना के साथ समन्वय और तकनीकी कमियों पर ठीक से विचार करते हुए होर्मुज स्ट्रेट से आवाजाही सुरक्षित तौर से की जा सकेगी। बता दें कि 2 हफ्ते के सीजफायर में अब दोनों देशों के बीच दीर्घकालिक समझौते पर सहमति बनाने के लिए काम किया जाएगा। यानि ईरान और अमेरिका के बीच स्थायी तौर से शांति बनाए रखने पर बात की जाएगी।

पाकिस्तान बना मेन मीडिएटर

मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच पाकिस्तान मेन मीडिएटर के तौर पर सामने आया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस सीजफायर के लिए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल असीम मुनीर का जिक्र किया है। ट्रंप ने कहा है कि उन्होंने ईरान में हमले रोकने का यह फैसला पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और आर्मी चीफ आसिम मुनीर के अपील के बाद लिया है। इसके साथ ही दूसरी ओर ईरान ने भी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल असीम मुनीर का धन्यवाद करते हुए दोनों की तारीफ की है।

ईरान के साथ युद्ध रोकने पर ट्रंप का बयान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार (7 अप्रैल) की देर रात यह घोषणा की कि अमेरिका ईरान के साथ दो सप्ताह के संघर्ष विराम के लिए सहमत है। ट्रंप ने पोस्ट करते हुए लिखा, "पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल असीम मुनीर के साथ बातचीत के आधार पर, जिसमें उन्होंने अनुरोध किया कि मैं आज रात ईरान को भेजी जा रही विनाशकारी ताकत को रोक दूं और अगर इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ़ ईरान होर्मुज स्ट्रेट को पूरी तरह, तुरंत और सुरक्षित रूप से खोलने पर सहमत हो जाता है, तो मैं दो हफ़्ते के लिए ईरान पर बमबारी और हमले रोकने के लिए सहमत हूं। यह दो तरफा सीजफायर होगा।''

ट्रंप ने आगे कहा, ''ऐसा करने का कारण यह है कि हम पहले ही सभी मिलिट्री लक्ष्यों को पूरा कर चुके हैं और उनसे आगे निकल चुके हैं और ईरान के साथ लंबे समय की शांति और मिडिल ईस्ट में शांति के लिए एक पक्के एग्रीमेंट के बहुत करीब हैं। हमें ईरान से 10 पॉइंट का प्रपोज़ल मिला है और हमारा मानना ​​है कि यह बातचीत करने के लिए एक काम करने लायक आधार है। यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका की ओर से, प्रेसिडेंट के तौर पर, और मिडिल ईस्ट के देशों को रिप्रेजेंट करते हुए, यह हमारे लिए सम्मान की बात है कि यह लंबे समय की समस्या समाधान के करीब है।"

Iran-America Ceasefire Middle East War World Breaking News

ट्रंप के बाद ईरान ने जारी किया बयान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बाद ईरान की ओर से भी बयान सामने आया। ईरान के विदेश मंत्री सईद अब्बास अराघची ने कहा, '' इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ़ ईरान की ओर से, मैं अपने प्यारे भाइयों, पाकिस्तान के प्राइम मिनिस्टर शरीफ़ और फील्ड मार्शल मुनीर का इस इलाके में जंग खत्म करने की उनकी लगातार कोशिशों के लिए शुक्रिया और तारीफ़ करता हूं।''

ईरानी विदेश मंत्री ने आगे कहा, ''पीएम शरीफ़ के ट्वीट में भाईचारे वाले अनुरोध के जवाब में, और U.S. के अपने 15-पॉइंट प्रपोज़ल के आधार पर बातचीत के अनुरोध के साथ-साथ POTUS द्वारा बातचीत के आधार के तौर पर ईरान के 10-पॉइंट प्रपोज़ल के जनरल फ्रेमवर्क को स्वीकार करने की घोषणा को देखते हुए, मैं ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल की ओर से यह घोषणा करता हूं कि अगर ईरान के खिलाफ़ हमले रोक दिए जाते हैं, तो हमारी ताकतवर आर्म्ड फ़ोर्स अपने सभी डिफेंसिव ऑपरेशन बंद कर देगी। साथ ही दो हफ़्ते के समय के लिए, ईरान की आर्म्ड फ़ोर्स के साथ कोऑर्डिनेशन और टेक्निकल कमियों पर ठीक से विचार करके होर्मुज़ स्ट्रेट से सुरक्षित रास्ता बनाया जा सकेगा।''

Iran-America Ceasefire Middle East War World Breaking News

इजरायल ने जारी किया बयान

ईरान के खिलाफ अमेरिका के साथ युद्ध में शामिल इजरायल का भी बयान सामने आया है। इजरायल के प्रधानमंत्री की ओर से कहा गया, ''इजरायल, प्रेसिडेंट ट्रंप के ईरान के खिलाफ दो हफ़्ते के लिए हमले रोकने के फ़ैसले का सपोर्ट करता है, बशर्ते ईरान तुरंत स्ट्रेट्स खोल दे और US, इज़रायल और इस इलाके के देशों पर सभी हमले रोक दे। इज़रायल US की इस कोशिश का भी सपोर्ट करता है कि ईरान अब अमेरिका, इज़रायल, ईरान के अरब पड़ोसियों और दुनिया के लिए न्यूक्लियर, मिसाइल और टेरर का खतरा न बने। यूनाइटेड स्टेट्स ने इज़रायल से कहा है कि वह आने वाली बातचीत में US, इज़रायल और इज़रायल के इलाके के साथियों के साथ इन लक्ष्यों को पाने के लिए कमिटेड है। दो हफ़्ते के सीज़फ़ायर में लेबनान शामिल नहीं है।"

Iran-America Ceasefire Middle East War World Breaking News

ईरान में जीत का जश्न मन रहा

सीजफायर को लेकर ईरान में जीत का जश्न मनाया जा रहा है। ईरान में रात से ही जीत का जश्न सड़कों पर जारी है। हालांकि इसी तरह अमेरिका भी अपने जीत के ढ़ोल पीट रहा है। व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट की ओर से बयान जारी करते हुए कहा गया है कि ''यह यूनाइटेड स्टेट्स के लिए एक जीत है जिसे प्रेसिडेंट ट्रंप और हमारी ज़बरदस्त मिलिट्री ने मुमकिन बनाया। ऑपरेशन एपिक फ्यूरी की शुरुआत से ही, प्रेसिडेंट ट्रंप ने अंदाज़ा लगाया था कि यह 4-6 हफ़्ते का ऑपरेशन होगा। हमारे योद्धाओं की ज़बरदस्त काबिलियत की वजह से, हमने 38 दिनों में अपने मुख्य मिलिट्री मकसद हासिल कर लिए हैं और उनसे भी आगे निकल गए हैं।''

कैरोलिन लेविट ने कहा कि, ''हमारी मिलिट्री की कामयाबी ने ज़्यादा से ज़्यादा फ़ायदा पहुँचाया, जिससे प्रेसिडेंट ट्रंप और टीम मुश्किल बातचीत में शामिल हो सके, जिससे अब डिप्लोमैटिक हल और लंबे समय की शांति का रास्ता बन गया है। इसके अलावा, प्रेसिडेंट ट्रंप ने होर्मुज़ स्ट्रेट को फिर से खुलवाया। प्रेसिडेंट ट्रंप की अमेरिका के फ़ायदों को कामयाबी से आगे बढ़ाने और शांति कायम करने की काबिलियत को कभी कम मत समझिए।''

Iran-America Ceasefire Middle East War World Breaking News