हरियाणा में आईपीएस अफसरों के तबादले, मजबूत हुआ स्टेट विजिलेंस
Haryana IPS Transfers
कई जिलों के डीसीपी-एसपी बदले
अर्थ प्रकाश संवाददाता
चंडीगढ़, 2 अप्रैल। Haryana IPS Transfers: हरियाणा सरकार द्वारा गुरूवार को कई जिलों के डीसीपी और एसपी के तबादले किए गए।कई आईपीएस और एचपीएस अफसरों के तबादलों में स्टेट विजिलेंस को मजबूती मिली है। विजिलेंस में चल रही घोटालों की जांच को देखते हुए लगभग चार एसपी लगाए गए हैं। आईपीएस राजेश कुमार को एसपी स्टेट काइम ब्रांच का प्रमुख लगाया गया है। आईपीएस अर्पित जैन को एसपी नूंह, आईपीएस सुरेंद्र बोहारिया को एसपी लॉ एंड ऑर्डर, आईपीएस शशांक कुमार सावन को एआईजी प्रशासन पुलिस मुख्यालय, आईपीएस मकसूद अहमद को एसपी स्टेट विजिलेंस एंड एसीबी, आईपीएस नितीश अग्रवाल एसपी पलवल, आईपीएस वरूण सिंगला एसपी सिक्योरिटी सीआईडी, अर्श वर्मा आईपीएस एसपी स्टेट विजिलेंस-एसीबी, आईपीएस सिध्दार्थ जैन एसपी हिसार, आईपीएस निकिता खटटर एसपी फतेहाबाद, आईपीएस पूजा विशिष्ठ एसपी-स्टेट विजिलेंस-एसीबी, आईपीएस गौरव राजपुरोहित एसपी रोहतक, आईपीएस जसलीन कौर एसपी डबवली, आईपीएस मेधाभूषण डीसीपी सोनीपत, आईपीएस दीपक जवरिया एसपी नारनौल, आईपीएस दिप्ती गर्ग डीसीपी झज्जर, आईपीएस लोगेश कुमार पी एसपी चरखी दादरी, आईपीएस प्रबीना पी डीसीपी मानेसर एवं कमांडेंट 4 बटालियन आईआरबी की सहायक आयुक्त, आईपीएस राजेश कुमार मोहन डीसीपी काइम एफबीडी, आईपीएस शुभम सिंह डीसीपी काइम झज्जर, आईपीएस प्रतीक गहलोत डीसीपी ट्रैफिक जीजीएम आईसीएम-एमईआरसी-जीजीएम, आईपीएस सोनाक्षी सिंह डीसीपी सोनीपत, आईपीएस उत्तम डीसीपी एनआईटी-एफबीडी, आईपीएस प्रतीक अग्रवाल डीसीपी बल्भगढ़, एचपीएस ममता खरब एसपी स्टेट विजिलेंस एसीबी, एचपीएस सिध्दार्थ ढांडा एसपी टेलिकॉम हरियाणा पंचकूला-सहायक आयुक्त-एसपी, इमरजेंसी रिस्पांस सपोर्ट सिस्टम, एचपीएस संदीप कुमार डीसीपी ईस्ट गुरुग्राम, एचपीएस धर्णा यादव डीसीपी झज्जर और एचपीएस स्टेट विजिलेंस-एसीबी अनिल कुमार कमांडेंट 5वीं बटालियन हरियाणा आर्मड पुलिस में तैनात किया गया है।