IPL 2026 Matches in Dharamshala

धर्मशाला में IPL 2026 से हिमाचल की अर्थव्यवस्था को बड़ा बढ़ावा: अनुराग ठाकुर

pp

IPL 2026 Matches in Dharamshala

Anurag Singh Thakur ने कहा कि Dharamshala में आयोजित आईपीएल 2026 के मुकाबलों ने हिमाचल प्रदेश, विशेषकर धर्मशाला, कांगड़ा, मैक्लोडगंज, पालमपुर और आसपास के क्षेत्रों की स्थानीय अर्थव्यवस्था को बड़ा प्रोत्साहन दिया है। उन्होंने कहा कि Himachal Pradesh Cricket Association (HPCA) ने छोटे पहाड़ी राज्य हिमाचल में क्रिकेट को नई पहचान देने के साथ-साथ खेल पर्यटन को भी नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का ऐतिहासिक कार्य किया है।

अनुराग ठाकुर ने Arun Dhumal और Board of Control for Cricket in India (BCCI) का आभार जताते हुए कहा कि अरुण धूमल के प्रयासों से इस बार हिमाचल प्रदेश को आईपीएल के चार मुकाबलों की मेजबानी का अवसर मिला।

उन्होंने कहा कि देश के विभिन्न हिस्सों और हिमाचल के अलग-अलग जिलों से आए दर्शकों ने इन मैचों का भरपूर आनंद लिया। ऐसे आयोजन न केवल प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूती देते हैं, बल्कि हिमाचली संस्कृति और पर्यटन को भी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाते हैं।

आईपीएल मुकाबलों के सफल आयोजन के लिए सांसद ने जिला प्रशासन, पुलिस विभाग, यातायात प्रबंधन, स्वास्थ्य सेवाओं और अन्य प्रशासनिक एजेंसियों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि सभी संस्थाओं ने बेहतर समन्वय और कुशल प्रबंधन के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर के आयोजन को सफल बनाया।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि धर्मशाला में आयोजित मुकाबलों से होटल, होम-स्टे, टैक्सी, रेस्टोरेंट, स्थानीय व्यापार, हस्तशिल्प, परिवहन और पर्यटन क्षेत्र में करोड़ों रुपये का कारोबार हुआ। उन्होंने यह भी कहा कि एचपीसीए स्टेडियम दुनिया के सबसे खूबसूरत क्रिकेट स्टेडियमों में गिना जाता है और आज धर्मशाला वैश्विक स्तर पर स्पोर्ट्स टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में उभर चुका है।

उन्होंने आगामी भारत-अफगानिस्तान एकदिवसीय मुकाबले का जिक्र करते हुए कहा कि यह आयोजन भी क्षेत्र की अर्थव्यवस्था और पर्यटन गतिविधियों को और अधिक मजबूती देगा।