International Yoga Day 2023 History and Significance

International Yoga Day 2023 : लंबी उम्र प्रदान करता है योग, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आइए जानते है इस दिन के महत्व को, कब हुई थी शुरुआत 

International Yoga Day 2023

International Yoga Day 2023 History and Significance

International Yoga Day 2023 : दुनियाभर में हर साल 21 जून को अंतराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। यह खास दिन जीवन में योग के महत्व को समझाने के लिए मनाया जाता है। आज खराब जीवनशैली और खानपान की गलत आदतें सेहत से जुड़ी ज्यादातर समस्याओं को जन्म दे रही हैं।  ऐसी ही एक समस्या में पैरों का दर्द भी शामिल है। आज ज्यादातर लोग पैरों में दर्द की शिकायत करते हैं। जिसकी वजह कई बार पैरों में नस चढ़ने या खिंचने पर होने वाला मसल्स क्रैंप्स और ऐंठन हो सकती है। अगर आप भी पैरों के दर्द से परेशान रहते हैं तो इस अंतराष्ट्रीय योग दिवस से अपने रूटिन में शामिल करें ये 3 योगासन।  

Father’s Day 2023 Special : "हर लड़की का पहला प्यार होते है उसके पापा" चलिए इस बार Father's Day पर चुनते है कुछ तोहफे अपने पिता के लिए*

कब हुई अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुरुआत


27 सितंबर 2014 को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र संघ की बैठक में इंटरनेशनल योगा डे को मनाने के लिए प्रस्ताव रखा था। जिसके तहत साल में किसी भी एक दिन को योग दिवस के रूप में मनाने की मांग की गई। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने इस प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया। जिसके बाद प्रत्येक वर्ष 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) के रूप में मनाने की घोषणा कर दी गयी। जिसके बाद 21 जून 2015 को पहला अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। जिसके बाद से हर साल 21 जून को इंटरनेशनल योगा डे मनाया जाता है। 

International Yoga Day 2023: Date, Theme, Facts, Significance, History -  Edudwar

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2023: योग के लाभ


जॉन हॉपकिंस मेडिसिन के अनुसार, योग में धीमी गति से चलने और गहरी सांस लेने से रक्त प्रवाह बढ़ सकता है और मांसपेशियां गर्म हो सकती हैं, जबकि मुद्रा धारण करने से ताकत का निर्माण हो सकता है। अमेरिकन कॉलेज ऑफ फिजिशियन पुराने कम पीठ दर्द के लिए प्रथम-पंक्ति उपचार के रूप में योग की सिफारिश करता है। नियमित योग अभ्यास तनाव के स्तर और पूरे शरीर में सूजन को कम कर सकता है, स्वस्थ दिल में योगदान कर सकता है। अगर आप नियमित योगासन कर लेते हैं तो फिर मांसपेशियों के लचीलेपन में सुधार आता है। पाचन तंत्र बेहतर होता है योगासन करने से। इससे आपके आंतरिक अंग मजबूत होते हैं। दिल संबंधी परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता है। यह त्वचा और बाल को चमकाने में भरपूर मदद करता है। इसको नियमित करने से ब्लड शुगर के शिकार आप नहीं होते हैं। इसको करने से आपका कंसन्ट्रेशन बेहतर होता है। योग करने से ब्लड सर्कुलेशन शरीर में अच्छा बना रहता है। 

World Blood Donor Day 2023: रक्तदान है महादान, विश्व रक्तदाता दिवस पर जाने इसके इतिहास और महत्व के बारे में 

5 योगासन हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए


अगर आप योगा पहली बार करने जा रहे हैं तो सूर्य नमस्कार, ताड़ासन, शवासन, कपालभाति, अनुलोम विलोम जैसे योगा अच्छे हैं। इसे आप शुरूआत में आसानी से कर पाएंगी। जिससे आप आगे चलकर कठिन योगासन को आसानी से कर पाएंगे। इसके अलावा आप वजन काम करने के लिए ये आसन भी कर सकते है। 

Building on good momentum of International Yoga Day |

वेट लॉस के लिए योगासन


वीरभद्रासन
वजन घटाने के लिए वीरभद्रासन योग कई प्रकार से आपकी मदद कर सकता है। इस योग को करने से आपको अपनी जांघों और कंधों को टोन करने में मदद मिल सकती है। इसके बाद ये आपके बैक एंड, टांगों और बाजुओं को टोन करने के साथ-साथ आपके पेट की मांसपेशियों में जमा फैट पर प्रेशर बनाता है। इससे बैली फैट घटाने में मदद मिलती है। 

Virabhadrasana 1| शरीर की चर्बी कैसे कम करें| Sharir ki Charbi Ghatane ka  Tarika | virabhadrasana 1 steps and benefits | HerZindagi

अधोमुखश्वानासन


अधोमुखश्वानासन करना, बहुत आसान है। साथ ही ये वेट लॉस करने वालों के लिए बहुत ही मददगार है। ये एस साथ कई मांसपेशियों पर थोड़ा प्रेशर बनाता है और आपके पूरे शरीर को टोन करता है।यह आपकी बाहों, जांघों और पीठ को मजबूत बनाने में मदद करता है और शरीर के ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है। 

अधोमुखश्वानासन के लाभ | AdhoMukha Svanasana Yoga :

सेतु बंधासन


सेतु बंधासन या ब्रिज पोज़ मांसपेशियों की टोन में सुधार करता है और जांघों और पेट की चर्बी को कम करता है। ये पाचन हार्मोन को नियंत्रित करता है और थायराइड की समस्या के कारण बढ़ने वजन को कंट्रोल करने में मदद करता है। 

Benefits of Setubandhasana see practice and method or benefits of  Setubandhasana brmp | Setubandhasana: तनाव दूर करके ये जबरदस्त फायदे देता  है सेतुबंध आसन, जानें करने का सही तरीका | Hindi News ...

त्रिकोणासन


इस योगासन को करके आपके पेट का मेटाबोलिक रेट बढ़ता है और वेट लॉस में मदद मिलती है। ये योग मुद्रा पाचन में सुधार करने के साथ-साथ पेट और कमर में जमा चर्बी को कम करने में मदद करता है। यह पूरे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है। साथ ही शरीर की तमाम मांसपेशियों में जना फैट को कम करने में मदद करता है। 

परिवृत्त त्रिकोणासन करने का सही तरीका, फायदे और सावधानियां, फैट को करता है  कम | How To Do Parivrtta Trikonasana Aka Revolved Triangle Pose Step By  Step Instructions In Hindi