वैश्विक उथल-पुथल के बीच भारत की मजबूत साख: आईआईएम रायपुर में बोले विदेश मंत्री जयशंकर
India's Strong Credibility Amidst Global Turmoil
नई दिल्ली। India's Strong Credibility Amidst Global Turmoil, पश्चिम एशिया में छिड़े युद्ध के संदर्भ में विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कहा है कि वैश्विक संकट के बीच भारत मजबूती से उभरा है। हमने अपनी घरेलू और बाहरी चुनौतियों को बहुत अच्छे से संभाला है।
उन्होंने कहा कि आज दुनिया के हालात बहुत तेजी से बदल रहे हैं। ऐसे में किसी भी क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए बाहरी दुनिया और विदेश नीति की समझ बहुत जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन और व्यापार से जुड़ी कई काम की बातें बताईं।
विदेश मंत्री नवा रायपुर स्थित आईआईएम के 15वें दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज का वैश्विक ढांचा बदल रहा है और देशों की ताकत में परिवर्तन स्पष्ट है। तकनीक, ऊर्जा और सैन्य ताकत के आधार पर निर्णय लिए जा रहे हैं।
ऐसे में, चाहे व्यापार हो या विदेश नीति, हमें जोखिम कम करने और विकल्प बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करना होगा। उन्होंने कहा कि कोविड महामारी, देशों के बीच टकराव और जलवायु परिवर्तन इस दशक की तीन प्रमुख चुनौतियां हैं।
विदेश मंत्री ने भारत की अर्थव्यवस्था और डिजिटल क्रांति पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में भारत ने तेजी से प्रगति की है और आज यह दुनिया की पांच सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। उन्होंने आत्मनिर्भरता पर जोर देते हुए विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपने ब्रांड को पहचान दिलाने के लिए प्रेरित किया।