अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा हादसा: गांदरबल में तीर्थयात्रियों से भरी बस गहरी खाई में गिरी, 30 श्रद्धालु घायल

1000272394

Major accident during Amarnath Yatra: Bus carrying pilgrims plunges

गांदरबल। Major accident during Amarnath Yatra, मंगलवार को मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले के गुंड इलाके में हरिगनीवान के S-मोड के पास, करीब 40 तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक बस सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर गई, जिससे लगभग 30 अमरनाथ यात्री घायल हो गए।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह हादसा तब हुआ जब अमरनाथ यात्रा की बस (रजिस्ट्रेशन नंबर AR11 D5655) हरिगनीवान के पास अनियंत्रित हो गई और सड़क से फिसलकर गहरी खाई में जा गिरी। बचाव दल, पुलिस, SDRF और स्थानीय स्वयंसेवक तुरंत मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया।

उन्होंने बताया कि इस हादसे में करीब 30 तीर्थयात्री घायल हुए और उन्हें इलाज के लिए पास के कंगन अस्पताल ले जाया गया। अधिकारियों ने आगे बताया कि घायलों में से दो को सिर में चोट आई है, लेकिन फिलहाल उनकी हालत स्थिर है।

अन्य सभी घायल यात्रियों की हालत भी स्थिर बताई जा रही है। इस बीच, पुलिस ने घटना का संज्ञान लिया है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।