हिड़मा को रोल मॉडल बताने वाले बयान पर घिरी कांग्रेस, भाजपा ने साधा निशाना

1000262959

Congress faces backlash over statement hailing Hidma

रायपुर। Congress faces backlash over statement hailing Hidma, जल-जंगल-जमीन के मुद्दे पर मुखर कांग्रेस एक बार फिर विवादों के घेरे में है। कांग्रेस विधायक अटल श्रीवास्तव ने अपने हालिया बयान में कहा था कि जो लोग जल, जंगल, जमीन और बस्तर की संस्कृति की रक्षा के लिए लड़ रहे हैं, वे उनके रोल मॉडल हैं।

उन्होंने इस संदर्भ में कुख्यात माओवादी कमांडर हिड़मा का भी उल्लेख कर दिया। इस बयान पर भाजपा ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है।

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री व गृहमंत्री विजय शर्मा ने कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि जो माओवादी हजारों निर्दोषों और सुरक्षाबलों के जवानों का हत्यारा है, वह किसी के लिए रोल माडल कैसे हो सकता है?

गृहमंत्री ने इसे बस्तर के बलिदानियों का अपमान करार दिया।इधर, विवाद बढ़ता देख विधायक अटल श्रीवास्तव ने सफाई देते हुए कहा कि उनके बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया जा रहा है।

उन्होंने तर्क दिया कि वे आदिवासियों के संघर्ष की बात कर रहे थे।विधानसभा में भी दिखी तल्खीसियासी टकराव का असर छत्तीसगढ़ विधानसभा में भी देखने को मिला, जहां कांग्रेस ने माओवादी हिंसा की समाप्ति पर विष्णु देव साय सरकार द्वारा लाए गए आभार प्रस्ताव से किनारा कर लिया।

सदन के भीतर भाजपा विधायकों ने इस मुद्दे पर कांग्रेस को जमकर घेरा। गौरतलब है कि 30 मार्च 2026 को लोकसभा में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी कांग्रेस पर माओवाद को प्रश्रय देने का आरोप लगाया था।

अमित शाह ने दावा किया था कि राहुल गांधी ने हिड़मा के मारे जाने के बाद उसके महिमामंडन वाले वीडियो को प्रसारित किया था।

झीरम घाटी हमले में भी शामिल था हिड़मापूर्वती गांव का निवासी हिड़मा वर्ष 2001 से माओवादी संगठन में सक्रिय था और उस पर 25 लाख रुपये का इनाम घोषित था। वह ताड़मेटला और बुर्कापाल जैसे बड़े माओवादी हमलों का मास्टरमाइंड रहा है, जिसमें कई जवान बलिदान हो गए थे।

हिड़मा उस झीरम घाटी हमले में भी शामिल था, जिसमें 25 मई 2013 को छत्तीसगढ़ कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व समेत 30 लोग मारे गए थे। बता दें कि हिड़मा को आंध्र प्रदेश में नवंबर 2025 में सुरक्षाबलों ने मार गिराया था।