भारत में कमर्शियल LPG सिलिंडर पर लगी पाबंदियां हटीं: होर्मुज जलडमरूमध्य खुलने से सप्लाई बहाल, ईरान से तेल आयात पर भी बनी सहमति
Restrictions on commercial LPG cylinders in India lifted
नई दिल्ली। Restrictions on commercial LPG cylinders in India lifted, मिडिल ईस्ट में तनाव कम होने का असर भारत में दिखने लगा है। केंद्र सरकार ने कमर्शियल पैक्ड एलपीजी सिलिंडर पर लगी पाबंदियों को हटा दिया है।
अमेरिका-ईरान के बीच समझौता होने के बाद से होर्मुज जलडमरूमध्य खुल गया है। इसी के चलते सरकार ने LPG सप्लाई को संकट से पहले के स्तर पर बहाल करने का फैसला किया है।
कमर्शियल सिलिंडर पर लगी पाबंदियां हटी
सरकार ने होटलों और अन्य जगहों पर कमर्शियल LPG की सप्लाई को वेस्ट एशिया संकट से पहले के स्तर पर बहाल कर दिया है और सेक्टर-वाइज पाबंदियां हटा ली हैं।
तेल व गैस क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर ईरान-भारत सहमत
भारत के पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से बुधवार को ईरान के पेट्रोलियम मंत्री मोहसिन पाकनेजाद से मुलाकात की। यह बैठक 11वी ब्रिक्स ऊर्जा मंत्रियों की बैठक के दौरान गुरुग्राम में हुई।
दोनों पक्षों ने तेल, गैस और ऊर्जा क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की और तेहरान-नई दिल्ली के बीच ऊर्जा संबंधों को और मजबूत करने के तरीकों पर विचार विमर्श किया। बैठक में ईरान से तेल खरीदने के मुद्दे पर भी बात हुई।
हालांकि भारत सरकार के सूत्रों के अनुसार, इस संबंध में कोई फैसला पूरी तरह वाणिज्यिक आधार पर लिया जाएगा। भारत कभी ईरान से काफी बड़ी मात्रा में तेल आयात करता था।
वर्ष 2018-19 में ईरानी कच्चा तेल भारत के कुल तेल आयात का लगभग 11 प्रतिशत हिस्सा था। लेकिन अमेरिकी प्रतिबंधों के कारण 2019 में भारत ने इन आयातों को रोक दिया था।