छत्तीसगढ़ में डी-लिस्टिंग मुद्दे पर बढ़ी सियासी हलचल, कांग्रेस और भाजपा आमने-सामने
Political stir intensifies in Chhattisgarh over the de-listing issue
रायपुर। Political stir intensifies in Chhattisgarh over the de-listing issue, छत्तीसगढ़ में मतांतरण व डी-लिस्टिंग के विषय पर राजनीतिक घमासान तेज होने लगा है। पूर्व मंत्री व कांग्रेसी नेता अमरजीत भगत द्वारा डी-लिस्टिंग की मांग का विरोध करते हुए इसे आदिवासियों की संख्या कम करने व जल-जंगल-जमीन को हड़पने के षड़यंत्र का आरोप लगाया है।
इस विषय पर अपनी प्रतिक्रिया में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि कांग्रेस, तथ्यों की अनदेखी कर भ्रम फैलाने का कार्य कर रही है।
उन्होंने कहा कि विपक्ष को ऐसे संवेदनशील विषय पर टिप्पणी से पूर्व कानूनी व व्यावहारिक तथ्यों की पूरी जानकारी लेनी चाहिए। अधूरी जानकारी के आधार पर जनता को भ्रमित करना सर्वथा अनुचित है।