शिक्षा मंत्री के खिलाफ देशभर में आंदोलन का ऐलान, 20 जून से जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
Nationwide protest announced against the Education Minister
नई दिल्ली। Nationwide protest announced against the Education Minister, कॉकरोच जनता पार्टी ने बुधवार को 11 जून से पुणे में शुरू होने वाले देशव्यापी आंदोलन की घोषणा की और चेतावनी दी कि यदि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते हैं, तो 20 जून से दिल्ली के जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा।
समूह ने एक बयान में कहा कि पुणे, लखनऊ, अमृतसर, बेंगलुरु, जयपुर और हैदराबाद सहित कई शहरों में विरोध प्रदर्शन आयोजित किए जाएंगे।
कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक गुरुवार को पुणे के प्रदर्शन में शामिल होंगे।
पार्टी ने कहा कि प्रदर्शन तब तक जारी रहेंगे जब तक प्रधान इस्तीफा नहीं देते। पार्टी ने इसे एक राष्ट्रीय मुद्दा बताते हुए कहा कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान बार-बार की विफलताओं की जिम्मेदारी लेने में असफल रहे हैं।