दिल्ली का नक्शा बदला, अब 11 की जगह 13 जिले होंगे
Delhi's Map has been Changed
अनिल गुप्ता दिल्ली
नई दिल्ली : Delhi's Map has been Changed: दिल्ली सरकार ने दिल्ली के नक्शे में बड़ा बदलाव किया है, अब दिल्ली में 11 की जगह 13 जिले होंगे। दिल्ली कैबिनेट ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है और इसे लागू करने के लिए लेफ्टिनेंट गवर्नर विनय कुमार सक्सेना को भेजा जाएगा।
नए 13 जिलों के नाम:
- दक्षिण पूर्व: जंगपुरा, कालकाजी, बदरपुर
- पुरानी दिल्ली: सदर बाजार, चांदनी चौक
- उत्तर: बुराड़ी, आदर्श नगर, बादली
- नई दिल्ली: दिल्ली कैंट, नई दिल्ली
- मध्य: पटेल नगर, करोल बाग
- मध्य उत्तर: शकूर बस्ती, शालीमार बाग, मॉडल टाउन
- दक्षिण पश्चिम: नजफगढ़, मटियाला, द्वारका, बिजवासन
- बाहरी उत्तर: मुंडका, नरेला, बवाना
- उत्तर पश्चिम: किराड़ी, नांगलोई जाट, रोहिणी
- उत्तर पूर्व: करावल नगर, गोकल पुरी, यमुना विहार, शाहदरा
- पूर्व: गांधी नगर, विश्वास नगर, पटपड़गंज
- दक्षिण: छतरपुर, मालवीय नगर, देवली, महरौली
- पश्चिम: विकासपुरी, जनकपुरी, राजौरी गार्डन
इस बदलाव से दिल्ली के लोगों को सरकारी सेवाएं एक ही जगह मिलेंगी, जिससे उनका समय और ऊर्जा बचेंगे। साथ ही, प्रशासनिक ढांचे में सुधार होगा और सरकारी सेवाओं की डिलीवरी तेज होगी।